Pooja Bhatt: अभिनेत्री-निर्माता पूजा भट्ट ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया. जब फिल्म 'सड़क' की शूटिंग के दौरान संजय दत्त ने एक्ट्रेस को किस करने से मना किया, तो महेश भट्ट भड़क गए. इसके बाद जो हुआ, वो आपको हैरान कर देगा.
पूजा भट्ट और संजय दत्त के बीच किस विवाद
Pooja Bhatt-Sanjay Dutt Kiss Controversy: साल 1991 में रिलीज हई फिल्म ‘सड़क’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता संजय दत्त ने एक्ट्रेस पूजा भट्ट को किस करने से इनकार कर दिया. यह देख अभिनेत्री के पिता और निर्देशक महेश भट्ट आगबबूला हो गए. इसके बाद उन्होंने संजय दत्त को खरीखोटी सुनाई. इस बात का खुलासा खुद पूजा भट्ट ने किया है. चलिए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस ने क्या बताया.
हाल ही में, पूजा भट्ट ने अपने पॉडकास्ट ‘द पूजा भट्ट शो’ में बताया कि उनके पिता ने उन्हें कुछ जरूरी सलाह दी थी. एक्ट्रेस ने बताया कि महेश भट्ट ने कहा था कि रोमांटिक सीन्स को हमेशा सादगी और गरिमा के साथ निभाना चाहिए, क्योंकि अगर कलाकार खुद असहज या अस्वाभाविक महसूस करेगा, तो वही भाव स्क्रीन पर भी दिखेगा.
अभिनेत्री ने आगे बातचीत में फिल्म ‘सड़क’ की शूटिंग का एक किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि फिल्म में एक किसिंग सीन था, जो संजय दत्त और पूजा भट्ट के बीच होना था. हालांकि, जब इस सीन को शूट करने की बारी आई, तो संजय दत्त ने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वह पूजा भट्ट को बचपन से जानते हैं, इसलिए इस तरह का सीन करना उनके लिए सहज नहीं है और वह इसमें खुद को असहज महसूस कर रहे हैं.
फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट को जब ये बात पता चली तो वह संजय दत्त पर भड़क उठे. उन्होंने कहा, ‘यह सरासर पाखंड है. अगर तुम उसे चूम नहीं सकते, तो तुम्हें किसी और की बेटी को चूमने का कोई हक नहीं है.’
पूजा भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अपने पिता महेश भट्ट के मार्गदर्शन में किया था. एक्ट्रेस ने अपने पिता के साथ ‘डैडी’, ‘दिल है के मानता नहीं’, ‘सड़क’, ‘तड़ीपार’, ‘नाराज’ और ‘जख्म’ जैसी फिल्मों में काम किया.
LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…
YEIDA Plot Scheme 2026 last date apply process : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास YEIDA…
Delhi Rain: मौसम में अचानक आए बदलावों के बीच, आज सुबह दिल्ली का मौसम एक…
UP Board Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…