Sanjay Gupta Death: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उनके जाने से परिवार और करीबी लोग गहरे सदमे में हैं. कई फिल्मी सितारों ने उनके अंतिम संस्कार में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंतिम विदाई दी. लेकिन इस बीच संजय गुप्ता की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह पैपराजी की तरफ कथित तौर पर अश्लील इशारे करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है.
संजय गुप्ता की बेटी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में संजय गुप्ता की बेटी एक कार में बैठी दिखाई दे रही हैं. इस दौरान कार के आसपास कई पैपराजी मौजूद हैं, जो उनका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे हैं. जैसे ही कार वहां से निकलती है, वह पैपराजी की तरफ मिडिल फिंगर दिखाती नजर आती हैं. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि वह अपने कपड़ों से चेहरा छिपाकर हंसने लगती हैं. इस दौरान कार का ड्राइवर भी उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश करता दिखाई देता है. हालांकि, वीडियो में वह बार-बार इशारे करती नजर आती हैं. अब यही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई फटकार
वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की है. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर वह ऐसा करके क्यों हंस रही हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने इस व्यवहार को गलत बताया और उनकी आलोचना की. हालांकि, इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
कैसे हुआ फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन शुक्रवार देर रात हुआ. वह वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में रहते थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह अपने घर में अचानक संतुलन खो बैठे और गिर गए. इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें : Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम
सुबह परिवार को मिली घटना की जानकारी
पुलिस के अनुसार, संजय गुप्ता अपने बंगले में पत्नी, दो बच्चों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे. हादसे के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे. इसी वजह से घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली. परिवार ने इस मामले में किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है. साथ ही, पुलिस को किसी तरह की शिकायत भी नहीं दी गई है. संजय गुप्ता के निधन से उनके परिवार और फिल्म जगत में शोक का माहौल है.