<
Categories: देश

अजित पवार का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? सामने आया बड़ा अपडेट

Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया है. जिसको लेकर अब जानकारी सामने आ रही है कि उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे बारामती में होगा.

Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का आज एक विमान हादसे में निधन हो गया है. बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस भयानक हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. अजित पवार की असामयिक मौत की खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे महाराष्ट्र राज्य और देश भर के राजनीतिक नेताओं को गहरे सदमे में डाल दिया है. अजीत पवार के भाई, श्रीनिवास पवार ने HT को बताया कि यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी त्रासदी है. दुर्घटना में कोई नहीं बचा.

उन्होंने आगे बताया कि उनका बेटा युगेंद्र बारामती के अस्पताल में है. हम सब बारामती जा रहे हैं। अंतिम संस्कार बारामती में होगा. अजित पवार के परिवार में उनकी पत्नी, सुनेत्रा पवार और दो बेटे, पार्थ और जय पवार हैं.

कौन देगा मुखाग्नि? (Who will light the funeral pyre?)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजित पवार अपने पीछे पत्नी सुनेत्रा पवार और दो बेटे को छोड़ गए हैं. उनके बड़े बेटे पार्थ पवार और छोटे बेटे जय पवार हैं. हिंदू रीति-रिवाजों और पारिवारिक परंपरा के अनुसार, सबसे बड़े बेटे के तौर पर पार्थ पवार अपने पिता के अंतिम संस्कार की मुख्य रस्में निभाएंगे और चिता को अग्नि देंगे.

पार्थ पवार राजनीति में सक्रिय रहे हैं और 2019 में मावल निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था. दुख की इस घड़ी में उनके छोटे भाई जय पवार और परिवार के अन्य सदस्य बारामती में मौजूद हैं.

Ajit Pawar Death: एक कंपनी और दूसरा हादसा! अजित पवार की मौत पर उठे सवाल, VSR एविएशन जांच के घेरे में

अजीत पवार का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे होगा. अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में रखा जाएगा ताकि जनता और उनके समर्थक अपने नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें. उनके भाई श्रीनिवास पवार ने पुष्टि की है कि अंतिम संस्कार बारामती में होगा. राज्य प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.

Ajit Pawar: एक उपमुख्यमंत्री की कैसे होती है अंतिम विदाई? राजकीय शोक से लेकर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ तक, जानें क्या है प्रोटोकॉल?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST