<
Categories: मनोरंजन

Sara Ali Khan: केदारनाथ में दर्शन करने पर मौलाना ने जारी किया फतवा, पुराना बयान वायरल; एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के खिलाफ हाल ही में फतवा जारी किया गया क्योंकि वे केदारनाथ मंदिर गई थीं. हालांकि सारा ने फतवे को लेकर पहले ही नाराजगी जाहिर की है.

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर अपने केदारनाथ दौरे को लेकर सुर्खियों में हैं. भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जाहिर करने वाली सारा अक्सर केदारनाथ मंदिर पहुंचती हैं लेकिन इस बार उनका मंदिर जाना विवाद की वजह बन गया है. उत्तर प्रदेश के बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अभिनेत्री के मंदिर में पूजा करने पर आपत्ति जताते हुए फतवा जारी किया है. इस विवाद के बीच सारा का पुराना बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है.

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, 25 अक्टूबर को सारा अली खान केदारनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन करने पहुंची थीं. इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें वह मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आईं. अभिनेत्री की इस यात्रा के बाद मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक वीडियो जारी कर उनके मंदिर जाने पर सवाल उठाए. मौलाना ने कहा कि इस्लाम के शरिया कानून के मुताबिक किसी दूसरे धर्म के तरीके से पूजा करना जायज नहीं है. उन्होंने इसे हराम बताते हुए सारा से अल्लाह से माफी मांगने और तौबा करने की बात कही. मौलाना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है.

ट्रोलर्स को सारा का जवाब

यह पहला मौका नहीं है, जब सारा को मंदिर जाने की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी उनके केदारनाथ और दूसरे धार्मिक स्थलों पर जाने को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए थे. हालांकि, अभिनेत्री ने इन बातों को कभी अपनी निजी आस्था के रास्ते में नहीं आने दिया. साल 2023 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सारा ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा था कि वह अजमेर शरीफ, बंगला साहिब और महाकाल मंदिर में एक जैसी श्रद्धा के साथ जाती हैं. उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं.

सारा को क्या पसंद है?

सारा ने यह भी कहा था कि उन्हें अलग-अलग जगहों की ऊर्जा महसूस करना पसंद है और वह ऊर्जा में विश्वास रखती हैं. अगर किसी को उनका काम पसंद नहीं आता तो उन्हें बुरा लगता है लेकिन उनकी निजी मान्यताएं उनका अपना मामला हैं.

ये भी पढ़ें: ‘वसीगरा’ गाने से मिली शोहरत, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में बदला अंदाज, फिर फिल्मों से दूर हो गईं रीमा सेन

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Male Birth Control Pill: पुरुषों के लिए आ रही है गर्भनिरोधक गोली! 6-8 घंटे तक रहेगा असर; जानें कैसे काम करती हैं ये बर्थ कंट्रोल पिल्स?

Male Birth Control Pill: अमेरिकी वैज्ञानिक पुरुषों के लिए अस्थायी गर्भनिरोधक गोली विकसित कर रहे…

Last Updated: October 30, 2026 13:25:39 IST

IND vs PAK: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया, क्रुणाल के ओवर में जड़े 5 छक्के

Hong Kong Sixes 2026 में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया. शशांक सिंह…

Last Updated: October 30, 2026 13:24:02 IST

Watch Video: करवा चौथ पर पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा पति, फिर जो हुआ उसे जान पकड़ लेंगे माथा

Mathura Newsm Karwa Chauth Drama Viral Video: पति ने जब अपनी पत्नी को उसके प्रेमी…

Last Updated: October 30, 2026 13:09:25 IST

Panipat News: दुकान से सामान लेने निकला 11 साल का पंकज, रास्ते में मौत बनकर गिरी हाईटेंशन तार; परिवार में मचा कोहराम

Panipat News: हरियाणा के पानीपत से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया…

Last Updated: October 30, 2026 12:57:21 IST

IPL 2027: रॉबिन उथप्पा बने मुंबई इंडियंस के नए बैटिंग कोच, पोलार्ड की टीम में इन 3 दिग्गजों को भी मिली जगह

Mumbai Indians Coaching Staff IPL 2027: रॉबिन उथप्पा को मुंबई इंडियंस का नया बल्लेबाजी कोच…

Last Updated: October 30, 2026 12:46:16 IST

नोएडा में दिल दहला देने वाला हादसा! 23वीं मंजिल से गिरा 11 साल का बेटा, बचाने के चक्कर में पिता की भी मौत

Greater Noida Wes Father Son Death: यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार, 30 अक्टूबर…

Last Updated: October 30, 2026 12:45:24 IST