Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘वसीगरा’ गाने से मिली शोहरत, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में बदला अंदाज, फिर फिल्मों से दूर हो गईं रीमा सेन

‘वसीगरा’ गाने से मिली शोहरत, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में बदला अंदाज, फिर फिल्मों से दूर हो गईं रीमा सेन

Reema Sen: फिल्मी दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो कम समय में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं. रीमा सेन भी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं. कभी रोमांटिक गानों से लोगों को दीवाना बनाया, तो कभी कॉमेडी और गंभीर किरदार निभाकर अपनी अदाकारी का अलग रंग दिखाया. दक्षिण भारतीय फिल्मों से करियर शुरू करने वाली रीमा ने बॉलीवुड में भी काम किया लेकिन एक समय ऐसा आया जब वह पर्दे से दूर हो गईं.

Last Updated: October 29, 2026 | 2:50 PM IST
What did she do before films? - Photo Gallery
1/6

फिल्मों से पहले क्या करती थीं

रीमा सेन ने अभिनय की दुनिया में आने से पहले मॉडलिंग से अपना सफर शुरू किया था. विज्ञापनों में काम करने के साथ वह शमसा कंवल के म्यूजिक वीडियो 'चांदनी रातें' में भी नजर आईं. इस वीडियो ने उन्हें पहचान दिलाने में मदद की. मॉडलिंग से मिली लोकप्रियता ने उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खोले और जल्द ही वह बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने पहुंच गईं.

Fame gained from the song 'Vasigara' - Photo Gallery
2/6

'वसीगरा' गाने से मिली शोहरत

रीमा सेन के करियर की चर्चा हो और तमिल फिल्म 'मिन्नले' का जिक्र न हो, ऐसा मुश्किल है. साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने आर. माधवन के साथ काम किया. फिल्म का रोमांटिक गाना 'वसीगरा' खूब लोकप्रिय हुआ. गाने में दोनों की केमिस्ट्री और रीमा की मासूम अदाओं ने दर्शकों का ध्यान खींचा. आज भी यह गीत तमिल सिनेमा के यादगार रोमांटिक गानों में गिना जाता है.

A journey that began with a Telugu film - Photo Gallery
3/6

तेलुगु फिल्म से शुरू हुआ सफर

रीमा सेन ने साल 2000 में तेलुगु फिल्म ‘चित्रम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. पहली फिल्म के बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में भी काम किया और धीरे-धीरे दक्षिण भारतीय फिल्मों में पहचान बना ली. मिन्नले, धूल और मनसांथा नुव्वे जैसी फिल्मों ने उनके करियर को आगे बढ़ाया.

Created a splash with 'Malamal Weekly' - Photo Gallery
4/6

मालामाल वीकली से मचाया धमाल

रीमा सेन ने बॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. वह हम हो गए आपके और जाल: द ट्रैप जैसी फिल्मों में नजर आईं लेकिन प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली में सुखमणि का किरदार दर्शकों को खासा याद रहा. गांव पर बनी इस फिल्म में उन्होंने परेश रावल और दूसरे कलाकारों के साथ काम किया. इस फिल्म से रीमा को हिंदी दर्शकों के बीच भी पहचान दिलाई.

Romantic image in Gangs of Wasseypur - Photo Gallery
5/6

गैंग्स ऑफ वासेपुर में रोमांटिक इमेज

साल 2012 में रिलीज हुई गैंग्स ऑफ वासेपुर रीमा सेन के करियर की अलग तरह की फिल्म थी. इसमें उन्होंने दुर्गा का किरदार निभाया, जो उनके पहले के रोमांटिक अंदाज से काफी अलग था. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की.

Busy in personal life after marriage - Photo Gallery
6/6

शादी के बाद निजी जिंदगी में बिजी

रीमा सेन ने मार्च 2012 में कारोबारी शिव करण सिंह से शादी की. उसी साल गैंग्स ऑफ वासेपुर की रिलीज के दौरान उनके हनीमून की खबर भी चर्चा में रही. फरवरी 2013 में वह बेटे रुद्रवीर की मां बनीं. इसके बाद वह फिल्मों में पहले की तरह सक्रिय नहीं रहीं. हालांकि, उनके फिल्मी सफर पर विराम लगने के बावजूद वसीगरा जैसे गाने और उनकी यादगार भूमिकाएं आज भी दर्शकों को उनकी याद दिलाती हैं.

More News