Shahrukh Kareena Song: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर नजर आ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना 'डैडी कूल' गाने में खास कैमियो करेंगी.
15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका
Shahrukh Kareena Song: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई है, जिससे शाहरुख और करीना कपूर के फैंस की खुशी बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना फिल्म में एक खास कैमियो कर सकती हैं और शाहरुख के साथ एक गाने में नजर आ सकती हैं.
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर ‘डैडी कूल’ नाम के एक स्पेशल गाने में नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि इस गाने में करीना और शाहरुख की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि करीना इस महीने के आखिर में साउथ अफ्रीका जाकर शाहरुख के साथ इस गाने की शूटिंग कर सकती हैं. हालांकि, अभी मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
शाहरुख खान और करीना कपूर पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी ‘रा.वन’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में दर्शकों को पसंद आई थी. अगर ‘किंग’ में दोनों साथ नजर आते हैं, तो यह फैंस के लिए एक खास रीयूनियन होगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स 2 नवंबर के आसपास फिल्म का कोई नया गाना या खास झलक जारी कर सकते हैं. यह तारीख शाहरुख खान के जन्मदिन के आसपास आती है. ऐसे में फैंस को फिल्म से जुड़ा बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है.
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास
Bihar Crime News: बिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ महीने…
Kal Ka Rashifal 19 November 2026: गुरुवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
IND vs NZ 1st Test Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19…
बॉयफ्रेंड के साथ 4 महीने बिताने के बाद महिला ने पूर्व पति से दोबारा शादी…
हरदा, 18 नवंबर 2026: धानुका एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा, हरदा में मेगा किसान संगोष्ठी का आयोजन…
Caught on CCTV: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मोबाइल फोन की दुकान में तीन युवक…