Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका

Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका

Shahrukh Kareena Song: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर नजर आ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना 'डैडी कूल' गाने में खास कैमियो करेंगी.

Written By:
Last Updated: October 7, 2026 10:23:53 IST

Mobile Ads 1x1

Shahrukh Kareena Song: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई है, जिससे शाहरुख और करीना कपूर के फैंस की खुशी बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना फिल्म में एक खास कैमियो कर सकती हैं और शाहरुख के साथ एक गाने में नजर आ सकती हैं.

‘डैडी कूल’ में साथ आएंगे शाहरुख-करीना?

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर ‘डैडी कूल’ नाम के एक स्पेशल गाने में नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि इस गाने में करीना और शाहरुख की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि करीना इस महीने के आखिर में साउथ अफ्रीका जाकर शाहरुख के साथ इस गाने की शूटिंग कर सकती हैं. हालांकि, अभी मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

15 साल बाद फिर दिखेगी जोड़ी?

शाहरुख खान और करीना कपूर पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी ‘रा.वन’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में दर्शकों को पसंद आई थी. अगर ‘किंग’ में दोनों साथ नजर आते हैं, तो यह फैंस के लिए एक खास रीयूनियन होगा.

2 नवंबर को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स 2 नवंबर के आसपास फिल्म का कोई नया गाना या खास झलक जारी कर सकते हैं. यह तारीख शाहरुख खान के जन्मदिन के आसपास आती है. ऐसे में फैंस को फिल्म से जुड़ा बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:  Shahid Kapoor और Sonakshi Sinha के जिस ड्राइवर ने मोमोज बेच खड़ी कर दी करोड़ो का बिजनेस, अब FDA ने क्यों बंद करवाई दुकान? हैरान करने वाली है वजह

‘किंग’ में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास

MORE NEWS