होम / ‘पठान’ के बेशरम रंग गाने में Deepika Padukone का दिखेगा हॉट अवतार, Shah Rukh Khan ने शेयर की पहली झलक

‘पठान’ के बेशरम रंग गाने में Deepika Padukone का दिखेगा हॉट अवतार, Shah Rukh Khan ने शेयर की पहली झलक

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 9, 2022, 5:42 pm IST

Besharam Rang Pathaan Song Release: बॉलीवुड के किंग खान शाह रुख खान (Shah Rukh) की फिल्म पठान (Pathaan) 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। बता दें कि अगले महीने रिलीज हो रही पठान के प्रमोशन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। टीजर और कुछ पोस्टरों के बाद अब फिल्म का पहला गाना बेशरम रिलीज किया जा रहा है। शाह रुख खान ने शुक्रवार को गाने से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लुक की पहली झलक शेयर की है।

बेशरम रंग गाना इस दिन होगा रिलीज़

किंग खान की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, बेशरम रंग 12 दिसम्बर को 11 बजे रिलीज किया जा रहा है। यशराज फिल्म्स के यू-ट्यूब चैनल पर प्रीमियर वीडियो अपलोड कर दिया गया है। 2 दिन बाद गाना इसी वीडियो में देखा जा सकेगा।

छाया दीपिका का मोनोकिनी अवतार

आपको बता दें कि शाह रुख खान ने शेयर की इस पहली झलक में दीपिका गोल्डन मोनोकिनी में हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। दीपिका का ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। फैंस कमेंट करके दीपिका के इस लुक की तारीफें कर रहें हैं। लम्बे अर्से बाद दीपिका बड़े पर्दे पर ग्लैम अवतार में नजर आने वाली हैं। ‘बेशरम रंग’ गाने में दीपिका का बिंदास अंदाज नजर आ रहा है।

दीपिका ने शाह रुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दीपिका शाह रुख के साथ बड़े पर्दे पर नजर आई। साथ ही इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया। अब फिल्म ‘पठान’, दोनों की साथ में चौथी फिल्म है।

पठान से होगी किंग खान की वापसी

फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान स्पाइ एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाह रुख स्पाइ के किरदार में दिखायी देंगे। पठान के जरिए शाह रुख पूरे साढ़े चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म जीरो है, जो 2018 में सिनेमाघरों में पहुंची थी।

पठान का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं किया है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बताया था कि फिल्म के ट्रेलर से पहले गाना रिलीज किया जाएगा। यह स्ट्रेटजी दर्शकों में पठान को लेकर उत्सुकता बनाये रखने के लिए अपनाई जा रही है। ट्रेलर जितनी देर से आएगा, फिल्म से जुड़ी जानकारियां उतनी ही सीक्रेट रह सकेंगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
Heatwave: एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कई देशों में स्कूल बंद, अलर्ट जारी- Indianews
Cat House Fire: चीन में बिल्ली ने किया कुछ ऐसा कमाल, घर के मालिक को उठाना पड़ा 11 लाख का नुकसान -India News
Akash Anand: मायावती के भतीजे के खिलाफ केस दर्ज, तालिबान से की थी बीजेपी सरकार की तुलना -India News
Tata Curvv EV: मार्केट में बवाल मचाने आ रही है Tata की नई Electric कार, फुल चार्ज में दिल्‍ली से मनाली- Indianews
Arun Govil: मेरठ से भाजपा प्रत्याशी पर विपक्ष ने लगाया आरोप, रामायण अभिनेता ने स्पष्ट किया मुंबई जाने पर अपना रुख -India News
Secrets of hairs : बालों को देख पहचानिए किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व, इस तरह के बालों वाले होते हैं जीनियस- Indianews
ADVERTISEMENT