<
Categories: मनोरंजन

O Romeo Teaser: 1 मिनट 35 सेकेंड के वीडियो में तृप्ति डिमरी के लिए तबाही मचाते दिखे शाहिद कपूर, ‘ओ रोमियो’ को टीजर रिलीज

Shahid Kapoor O Romeo Film Teaser: शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में तृप्ति डिमरी, दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया भी नजर आ रही हैं. जानिए क्या है कहानी का प्लॉट.

O Romeo Teaser Released: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी रही फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीजर आज 10 जनवरी को जारी कर दिया गया है. अभिनेता शाहिद कपूर इसमें तृप्ति डिमरी के लिए किसी भी हद तक गुजरते नजर आ रहे हैं. एक्टर का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है. टीजर में नाना पाटेकर भी दिख रहे हैं. देखें क्या है फिल्म का टीजर और जानें फिल्म किस कहानी पर आधारित है. 

फिल्म के टीजर में क्या दिखा?

फिल्म ‘ओ रोमियो’ का 1 मिनट 35 सेकंड का टीजर जारी किया गया है. फुल टू एक्शन ड्रामा टीजर में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया और अन्य कलाकारों को झलकियाों को दिखाया गया है. टीजर में अभिनेता काउबॉय हैट और पूरे शरीर पर टैटू के साथ दिख रहे हैं. इसमें फरीदा जलाल का एक डायलॉग आता है, जिसमें वो कहती हैं कि प्यार में डूब जाओ, तो तुम रोमियो हो और अगर मर जाओ तो बेवकूफ. 

क्या है कहानी का प्लॉट?

आजादी के बाद मुंबई में अंडरवर्ल्ड उभरता है, जिससे चारों तरफ सिर्फ हिंसा होती है. कुछ इसी अंडरवर्ल्ड के प्लॉट पर आधारित है यह फिल्म. हालांकि अभी तक कहानी के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट का निर्माण साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है. इस फिल्म को दिसंबर 2025 में रिलीज करने की योजना थी. अब यह फिल्म 13 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शाहिद कपूर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के फिल्म कर चुके हैं. फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे. इसके अलावा नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST