<
Categories: मनोरंजन

Shahrukh Khan के लाडले फिर पड़े कानूनी पचड़े में, Aryan Khan पर बेंगलुरु के पब में अश्लील हरकत करने पर मामला दर्ज

Aryan Khan Bengaluru Pub Incident: अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बंगलुरू के एक पब में महिलाओं की तरफ देखकर बीच वाली अंगुली दिखाई. इसके खिलाफ शिकायतकर्ता ने मामला दर्ज करवाया है, आइए विस्तार से जानें पूरा मामला.

Aryan Khan Pub Controversy: बॉलीवुड के किंग, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने डायरेक्शन डेब्यू ‘द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड’ से कई लोगों का दिल जीत लिया था. इस सीरीज ने आर्यन खान को रातों-रात स्टार बना दिया था. लेकिन अब, आर्यन खान एक बार फिर कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं. उनके खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें उन पर पब्लिक में अश्लील इशारा करने का आरोप लगाया गया है. शाहरुख खान के बेटे का यह इशारा करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में गुस्सा है.

क्या है पूरा मामला?

28 नवंबर 2025 को आर्यन खान कन्नड़ एक्टर जैद खान, आवास और वक्फ मंत्री जमीर अहमद खान के बेटे और कांग्रेस नेता मोहम्मद नलपद, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एनए हारिस के बेटे के साथ एक पब में गया था. शुरुआत में उसने हाथ हिलाते भीड़ का अभिवादन किया लेकिन जैसे ही उसकी नज़र महिलाओं पर पड़ी वह मिडिल फिंगर दिखाने लगा. अंगुली करने का इशारा करते वह मुस्कुरा रहा था. वकील ओवैज हुसैन एस की शिकायत के बाद कब्बन पार्क पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने उस पब का दौरा किया और उसके मैनेजर से पूछताछ की. पुलिस ने कहा कि वह क्लब परिसर की सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है.

देखें वीडियो

धारा 173B के अंतर्गत दर्ज मामला हुआ दर्ज

वर्तमान में यह मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) की धारा 173B के अंतर्गत दर्ज किया गया है, जो सार्वजनिक आपत्तिजनक हरकतों से सम्बंधित है. अगर आरोप साबित हुआ तो अभद्रता या सार्वजनिक अश्लीलता की धारा लागू हो सकती है. सेंट्रल डिवीजन के पुलिस उपायुक्त हाके अक्षय मच्छिंद्र ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर उन्होंने स्वत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और पब परिसर से CCTV फुटेज एकत्र किए.

वकील ओवैज हुसैन एस ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि इस घटना के दौरान वहां कई महिलाएं मौजूद थीं. उनका कहना है कि आर्यन खान का यह व्यवहार उनकी मर्यादा का अपमान है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार का अश्लील इशारा सार्वजनिक शिष्टाचार और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन है.

2021 में भी फंसे थे आर्यन

3 अक्टूबर, 2021 को आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी समीर वानखेड़े ने मुंबई में गिरफ्तार किया था. वह अपने 6 दोस्तों के साथ कॉर्डिलिया क्रूज़ पर समुद्र में ड्रग्स की पार्टी करने जा रहा था. मुंबई के आर्थर रोड जेल में 22 दिन बिताने और चार बार जमानत से इंकार किए जाने के बाद, उसे अक्टूबर 2021 में जमानत मिल गयी थी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:21:31 IST

‘मेरे दिल में काबा-आंखों में मदीना’, टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने अपनी सुरीली आवाज में गाया नात; सबको बनाया अपना दीवाना

Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…

Last Updated: April 9, 2026 20:06:19 IST

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…

Last Updated: April 9, 2026 19:55:59 IST

Hight Myth: किसी बच्चे को लांघने से उसकी हाइट रुक जाती है? क्या है साइंस में इसके पीछे की सच्चाई

Hight Myth-Facts: ऊंचा-लंबा दिखना हर किसी की चाह होती है. इससे पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस दोनों…

Last Updated: April 9, 2026 19:44:19 IST

सरकारी स्कूल या निजी दरबार? रीवा के सरकारी स्कूल में मासूम बच्चे से पंखा करवाती शिक्षिका की करतूत कैमरे में कैद!

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल से एक विचलित करने वाला वीडियो…

Last Updated: April 9, 2026 19:57:33 IST