हाल ही में, शनाया कपूर यूट्यूब पर नयनदीप रक्षित के शो 'रिवाइंड विद नयनदीप रक्षित' में अतिथि के रूप में शामिल हुईं थीं. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने अपने दोस्तों खासतौर से आर्यन खान और सुहाना खान के बारे में भी दिल खोलकर बातचीत की.
शनाया कपूर ने शेयर किया बचपन का मजेदार किस्सा
शाहरुख खान के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान के उनके दोस्तों के साथ बचपन के शरारती किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में, शनाया कपूर यूट्यूब पर नयनदीप रक्षित के शो ‘रिवाइंड विद नयनदीप रक्षित’ में अतिथि के रूप में शामिल हुईं थीं. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने अपने दोस्तों खासतौर से आर्यन खान और सुहाना खान के बारे में भी दिल खोलकर बातचीत की.
शनाया ने बचपन का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया कि कैसे आर्यन खान ने अपनी बहन सुहाना और दोस्त शनाया कपूर को सीढ़ियों से धक्का दे दिया था.
आर्यन, सुहाना और शनाया लंबे समय से दोस्त हैं. सुहाना और आर्यन; शाहरुख खान के बच्चे हैं, जबकि शनाया संजय कपूर की बेटी हैं. तीनों ने एक साथ पैरेंटिंग पर पॉडकास्ट भी किया था. शनाया ने बताया कि आर्यन ने उन्हें और सुहाना को सिर्फ इसलिए सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया था, क्योंकि उसे लगा था कि उसने एक रोलर कोस्टर डिजाइन किया है.
शनाया ने याद करते हुए बताया, “सीढ़ियों वाली यह कहानी बहुत ही अजीब थी. हमें सचमुच सीढ़ियों से धक्का दे दिया गया था. यह आर्यन द्वारा डिज़ाइन किया गया एक रोलर कोस्टर राइड होने वाला था. वह हमेशा हम लड़कियों को परेशान करता रहता था. मैं और सुहाना हमेशा उसकी हर बात सुनती थीं. उसने हमसे कहा था कि यह तुम्हारी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन रोलर कोस्टर होगा.”
शनाया ने आगे बताया कि आर्यन ने कहा “बस हेलमेट पहन लो, मैं तुम्हें कंबल में लपेट दूंगा, सीढ़ियों से एक धक्का दूंगा, और ऐसा लगेगा जैसे तुम किसी जादुई कालीन पर उड़ रही हो. हमने सोचा था कि ये हमारी ज़िंदगी की सबसे बेहतरीन सवारी होगी, हमें किसी थीम पार्क में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. लेकिन, ये अच्छा नहीं रहा, बहुत दर्दनाक था. शुक्र है कि हमें ज़्यादा चोट नहीं आई.”
बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई है. इसमें शनाया कपूर के साथ आदर्श गौरव भी हैं. ‘तू या मैं’ का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने किया है. इस थ्रिलर फिल्म में शनाया ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनी उर्फ मिस वैनिटी और आदर्श ने मारुति उर्फ आला फ्लोपारा का किरदार निभाया है. ‘तू या मैं’ की कहानी दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका रोमांटिक वैकेशन तब जानलेवा मोड़ ले लेता है जब वे खुद को एक मगरमच्छ के साथ स्विमिंग पूल में फंसा हुआ पाते हैं.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…