NZ vs CAN Highlights: न्यूजीलैंड ने कनाडा को हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली है. कीवी टीम ने टूर्नामेंट के 31वें मैच में कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ ग्रुप-डी से अफगानिस्तान सुपर-8 की रेस बाहर हो चुकी है.
न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराया. (PC- X/@cricbuzz)
NZ vs CAN Highlights: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है. मंगलवार (17 फरवरी) को न्यूजीलैंड ने कनाडा के खिलाफ ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच खेला. इस मुकाबले में कीवी टीम ने आसानी से कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया. कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 15.1 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी अर्धशतक लगाया. रचिन और फिलिप्स के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 146 रनों की पार्टनरशिप हुई. रचिन रविंद्र ने 39 गेंदों पर 59 रन बनाए. वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 36 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली. इस बड़ी जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है. देखें इस मैच की हाईलाइट…
टी20 वर्ल्ड कप के 31वें मैच में कनाडा की ओर से युवराज सामरा (Yuvraj Samra) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया. हालांकि उनका शतक बेकार चला गया. कनाडा को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए थे. इसमें युवराज सामरा ने 65 गेंदों पर 110 रनों की शानदार पारी शामिल है. इस पारी के दौरान युवराज सामरा ने 6 छक्के और 11 चौके लगाए. इसके अलावा कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 39 गेंदों पर 36 रनों का योगदान दिया, जबकि नवनीत धालीवाल ने 10 रन बनाए. कनाडा ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 29 गेंद बाकी रहते हुए ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.
न्यूजीलैंड की कनाडा पर जीत के साथ ही सुपर-8 की तस्वीर साफ हो गई है. टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. न्यूजीलैंड ने 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैच में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना किया है. वहीं, साउथ अफ्रीका 3 मैचों में लगातार 3 जीत के साथ पहले नंबर पर है. न्यूजीलैंड के जीत के साथ ही अफगानिस्तान की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं.
अगर न्यूजीलैंड अपना आखिरी लीग स्टेज मैच कनाडा से हार जाता, तो अफगानिस्तान को सुपर-8 में क्वालीफाई करने का मौका मिल सकता था. हालांकि अब अफगानिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर खत्म हो चुका है. अफगानिस्तान को अपना आखिरी लीग स्टेज मैच खेलना है, जिसके बाद वह स्वदेश वापस लौट जाएंगे. उनके साथ ही यूएई और कनाडा का भी सफर खत्म हो चुका है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…