Shakti Kapoor Alleged For Castin Couch: बॉलीवुड के फेवरेट विलेन शक्ति कपूर अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने किरदारों से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी. लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उन पर कास्टिंग काउच का आरोप लगा. जिसे सुन पूरी इंडस्ट्री में हंगामा हो गया था.
Shakti Kapoor Sting Operation Video: बॉलीवुड में कई दिग्गज स्टार्स और फिल्म मेकर्स पर कास्टिंग काउच के आरोप लग चुके हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड के फेवरेट विलेन शक्ति कपूर का नाम भी शामिल हैं. उन पर भी कास्टिंग काउच (Casting Couch) का आरोप लग चुका है. इसका खुलासा एक स्टिंग ऑपरेशन (Sting Operation) के बाद हुआ था. एक्टर ने काम के बदले एक लड़की से सेक्स की गंदी डिमांड कर दी थी. इस खुलासे के बाद पूरे बॉलीवुड में तहलका मच गया था. हर कोई हैरान रह गया था.
शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने अपने विलेन किरदारों से लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली है. लेकिन साल 2005 में एक वीडियो ने सबकुछ तबाह कर दिया. इस वीडियो ने सामने आकर सभी के होश उड़ा दिए. यह वीडियो एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान बनाया गया था. जिसमें एक्टर शक्ति कपूर ने एक लड़की के साथ रात गुजारने को कह रह थे. इस वीडियो ने सामने आने के बाद एक्टर का करियर बर्बाद हो गया. धीरे-धीरे उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई. इस वीडियो ने पूरे बॉलीवुड को हैरान कर दिया था.
शक्ति कपूर के स्टिंग ऑपरेशन में एक महीला रिपोर्टर एक्टर के पार मॉडल बनकर काम मांगने गई थी. कथित तौर पर उस समय एक्टर ने लड़की से कहा था कि- मैं तुम्हें प्यार करना चाहता हूं, किस भी करना चाहता हूं. लेकिन जैसे की यह वीडियो सामने आया उसके बाद फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक्टर पर बैन लगा दिया. लेकिन बाद में यह बैन हटा लिया गया था.
शक्ति कपूर ने बाद में इस वीडियो पर अपनी सफाई भी पेश की थी. उन्होंने कहा था कि- रिपोर्टर ने उन्हें बहकाया था. मुझे जिस तरह फंसाया गया, मैं काफी दुखी हूं. मेरी इज्जत खराब करने की कोशिश की गई है. एक्टर ने बताया कि- वह रिपोर्टर करीब 6 महीने से उन्हें कॉल कर रही थी और कह रही थी कि अगर वो नहीं मिले, वह सुसाइड कर लेगी.
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…