<
Categories: मनोरंजन

श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल ने ‘ब्रेकअप’ पर तोड़ी चुप्पी, अवॉर्ड इवेंट से फोटो शेयर कर दिया जवाब

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें श्रेया कालरा अपने दोस्त के साथ डांस करती नजर आईं. अब ऋषभ ने इन अफवाहों पर जवाब दिया है.

ऋषभ जायसवाल और श्रेया कालरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अकसर चर्चा में बने रहते हैं. ये दोनों अपने क्यूट कपल कंटेंट से लोगों को अपना फैन बना लेते हैं. हाल ही में श्रेया कालरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लोगों ने सराहा नहीं बल्कि उसे नेगेटिव बनाया. दरअसल, श्रेया कालरा टायला के कॉन्सर्ट में गई थीं, जहां से एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो को देख लोगों को लगा कि श्रेया ने ऋषभ को धोखा दे दिया है और दोनों के हबीच ब्रेकअप हो गया है. 

लोगों को ऐसा इसलिए लगा क्योंकि श्रेया वीडियो में एक लड़के के कंधे पर दिखी थीं. हालांकि वो लड़का कोई और नहीं श्रेया का बेहद करीबी दोस्त था, जिसे वे अपने भाई की तरह मानती थीं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ऋषभ और श्रेया ने पहले ही साफ कर दिया था कि सोशल मीडिया पर जो चीजें वायरल हो रही हैं, वैसा किुछ भी नहीं है. साथ ही कपल इंफ्लुएंसर ने उन लोगों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जो उनके कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे थे.

कपल ने शेयर की फोटो

कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक अवॉर्ड इवेंट का फोटो शेयर किया. फोटो में कपल ने मैचिंग कपड़े पहने हुए थे. वे साथ में ट्रॉफी उठाते हुए नजर आए. फोटो में श्रेया और श्रषभ एक-दूसरे के साथ प्यार से पोज देते हुए बहुत खुश लग रहे थे. ये फोटो शेयर करते हुए श्रेया और श्रषभ ने अपने ब्रेकअप की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी. कपल ने फोटो में लिखा, ‘लोग उन्हें जज कर सकते हैं, लेकिन वे आगे बढ़ते रहेंगे और वे इसी में बिजी हैं.’

इसके अलावा ऋषभ ने एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें उन्होंने श्रेया के दोस्त के साथ उनकी वीडियो और अपनी कई वीडियो को एक साथ एडिट करके लगाया. साथ ही उन्होंने वीडियो पर लिखा, ‘केवल बेवकूफ लोग ही कह सकते हैं कि तुम बेहतर डिजजर्व करते हो, मुझे बेटर नहीं चाहिए क्योंकि मेरे पास बेस्ट है.’

दोस्त के कंधे पर बैठी थींं श्रेया, लोगों ने किया ट्रॉल

बता दें कि हाल ही में श्रेया कालरा का एक कॉन्सर्ट वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एक लड़के के कंधे पर बैठी हुई थीं. वीडियो शेयर करते ही वायरल हो गया. लोगों ने आरोप लगाया कि श्रेया ने ऋषभ को धोखा दे दिया है. इसके बाद लोगों ने श्रेया को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने वीडियो के कमेंट में पूछा कि क्या उन्होंने ऋषभ को धोखा दे दिया है. इसके बाद श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लोगों को लताड़ते हुए सवाल किया कि क्या रिलेशन के बाहर किसी लड़की का कोई दोस्त नहीं हो सकता?

श्रेया ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

श्रेया ने लोगों से कहा कि वे जज करना और उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाना बंद करें. श्रेया जिस लड़के के साथ थीं, उन्होंने उसे भाई जैसा दोस्त बताया. वहीं श्रषभ ने पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का बचाव करते हुए कहा कि विवेक उनका करीबी दोस्त है. लोगों को बिना कुछ जाने किसी के बारे में गलत नहीं कहना चाहिए. साथ ही उन्होंने इसे पर्सनल मामला बताया. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST