Shark Tank India 5: रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के पांचवें सीजन का समापन हो चुका है. इस बार इस शो में कुल 152 स्टार्टअप्स में से 73 को निवेश प्राप्त हुआ. जानिए कौन बना सबसे बड़ा शार्क.
शार्क टैंक इंडिया सीजन 5
Shark Tank India Season 5: स्टार्टअप रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 अब समाप्त हो चुका है. इस शो के जरिए कई छोटे बिजनेस मॉडल को बड़े इंवेस्टर्स मिलते हैं. इस सीजन में कुल 152 स्टार्टअप्स में से 73 को इंवेस्टेमेंट मिला और कुल मिलाकर 94.88 करोड़ का दावं लगाया गया है. निवेश (इंवेस्टमेंट) की संख्या के मामले में अमन गुप्तानमिता थापर और अनुपम मित्तल इस सीज़न में सबसे आगे रहे.
शार्क टैंक इंडिया 5 के इंवेस्टमेंट रिपोर्ट के अनुसार, अमन गुप्ता ने सबसे अधिक निवेश किया है. उन्होंने 23 बिजनेसों में कुल 24.6 करोड़ रुपये का निवेश किया है. वहीं नमिता थापर ने 22 स्टार्टअप में 13.7 करोड़ रुपये का निवेश किया. इसके अलावा अनुपम मित्तल ने भी लगभग इतना ही निवेश किया और कुल 18 बिजनेस में दांव खेला. जबकि कुणाल बहल ने 14 स्टार्टअप में 13.83 करोड़ रुपये का निवेश किया. यानी कि कहा जा सकता है कि अमन गुप्ता सबसे बड़े शार्क बनकर उभरे, क्योंकि उन्होंने कुल 23 बिजनेस में इंवेस्ट किया.
रितेश अग्रवाल ने सात व्यवसायों में कुल 6.4 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि वरुण अलाघ ने भी सात उद्यमों में थोड़ी कम राशि यानी 6.3 करोड़ रुपये का निवेश किया. इसके अलावा विनीता सिंह ने इस सीजन में नौ स्टार्टअप में कुल 4.3 करोड़ रुपये का निवेश किया. नए शार्क की बात करें, तो मोहित यादव ने सात कंपनियों में 3.7 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि कनिका टेकरीवाल ने पांच ब्रांडों में कुल 2.8 करोड़ रुपये का निवेश किया. वहीं, अमित जैन, विराज बहल और शैली मेहरोत्रा ने इस सीजन में सबसे कम निवेश दर्ज किया.
इस सीजन के कुछ बेहतरीन पिचिंग ब्रांड्स में द क्रॉफल गाइज़, जीओएटी लाइफ, कुकी कार्टेल, जैपम, द बिंदी प्रोजेक्ट, मॉडगे, फ्लोरियल, फिटकु और हेइज़ेन शामिल थे.
Dashrath Singh Success Story: झुंझुनू के किसान परिवार से आने वाले पूर्व सैनिक दशरथ सिंह ने…
गाज़ियाबाद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 'परफेक्ट सेल्फी' लेने की कोशिश जिंदगी…
SRH vs RR Live Streaming: क्या हैदराबाद रोक पाएगा रियान पराग के रजवाड़ों को? SRH…
Ear Cleaning Tips: कान न केवल सुनने में, बल्कि शरीर का संतुलन बनाए रखने में…
Kidney Disease: आजकल की जीवनशैली का सीधा असर आपकी किडनी (गुर्दे) पर पड़ता है. अगर…
DIY Night Cream: रात को सोते समय आपकी स्किन बेस्ट वर्क करती है. किसी चीज…