सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें शहनाज गिल उन्हें हग करती और किस करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है. फैंस को दोनों की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है.
सलमान खान और शहनाज गिल की वायरल वीडियो
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ के कारण चर्चा में हैं. जो पहले बैटल ऑफ गलवान नाम से रिलीज होने वाली थी. इसी बी. उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस वीडियो में सलमान खान के साथ शहनाज गिल नजर आ रही हैं, जो सलमान खान को किस कर रही थीं. इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग काफी क्यूट लग रही थी.
फैंस को सलमान खान और शहनाज गिल की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है. शहनाज गिल ने सलमान खान को हग किया था और वो हंस रहे थे. इस वीडियो में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का रिएक्शन भी देखने लायक था. वीडियो में शहनाज गिल ब्लैक और गोल्डन पंजाबी सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ लुक को पूरा किया. पार्टी से निकलते समय शहनाज और सलमान के बीच की खास बॉन्डिंग देखी गई. दोनों काफी कंफर्टेबल तरीके से एक दूसरे को हग करते नजर आए. उनकी ये वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
दरअसल शहनाज सलमान से मस्ती भरे अंदाज में उन्हें कार तक छोड़ने के लिए कहती हैं. सलमान शहनाज की बात मान लेते हैं और शहनाज को कार तक छोड़ने जाते हैं. इसके बाद शहनाज वहां मौजूद पैपराजी से कहती हैं कि सलमान खान उन्हें ड्रॉप करने आ रहे हैं. इसे सुनकर वहां मौजूद सलमान खान व अन्य सभी लोग हंसने लगते हैं. इसी बीच सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का लुक भी वायरल हो रहा है, जो शहनाज को देख रहे थे.
बता दें कि सलमान खान फेमस टीवी शो बिग बॉस को होस्ट करते हैं. बिग बॉस सीजन 13 में शहनाज गिल एक कंटेस्टेंट के तौर पर शो में गई थीं. शहनाज गिल और सलमान खान की बॉन्डिंग तब से ही चर्चा में है. सलमान खान कहते हैं कि शहनाज की सिंपल और चुलबुले अंदाज ने उनका दिल जीता. वे अक्सर शहनाज की तारीफ करते नजर आए. दोनों अब भी साथ में काफी कंफर्टेबल और खुश नजर आते हैं. फैंस दोनों के इस अनोखे रिश्ते को काफी पसंद करती है.
क्या आपने भी ये महसूस किया है कि घर पर जब भी चिली पनीर बनाओ…
Mohammed Siraj and Mahira Sharma: भारतीय क्रिकेट मोहम्मद सिराज का नाम एक बार फिर एक्ट्रेस…
World Painful Disease: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले रही…
Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…
आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…
UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…