<
Categories: मनोरंजन

‘जब मेरे पास कपड़े नहीं थे तब…’ Bigg Boss 20 में शहनाज गिल का छलका दर्द, इस कंटेस्टेंट को दिया खुला समर्थन

Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर माही विज को बिग बॉस 19 में समर्थन दिया, कहा शो नहीं देख रही फिर भी माही का साथ दूंगी.

Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij: बिग बॉस 13 से घर-घर में पहचान बनाने वाली पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. हालांकि इस बार वजह उनका कोई नया गाना या फिल्म नहीं, बल्कि बिग बॉस 19 को लेकर किया गया उनका इमोशनल पोस्ट है. शहनाज ने खुलकर बताया है कि वह इस सीजन में किसे सपोर्ट कर रही हैं.

शहनाज गिल ने माही विज को दिया खुला समर्थन

शहनाज गिल ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने साफ लिखा कि वह फिलहाल सलमान खान का शो बिग बॉस 19 नहीं देख रही हैं, लेकिन फिर भी वह दिल से माही विज को सपोर्ट कर रही हैं. शहनाज ने लिखा, ‘मैं बिग बॉस नहीं देख रही हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि माही कैसा खेल रही हैं, अच्छा या बुरा. लेकिन मैं फिर भी उनका समर्थन कर रही हूं.’ शहनाज के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.

पुराने दिनों को याद कर हुईं इमोशनल

अपने पोस्ट में शहनाज गिल ने एक पुराना किस्सा भी शेयर किया, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया. उन्होंने बताया कि बिग बॉस 13 के दौरान जब वह मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, तब माही विज ने उनका साथ दिया था. शहनाज ने लिखा, ‘एक समय था, जब मेरे पास कपड़े तक नहीं थे… माही ने आगे आकर मेरी बहुत मदद की थी. जब मैं हंसती थी, तो वह मेरे साथ हंसती थीं. जब मैं रोती थी, तो वह मेरे साथ रोती थीं. वह सच में बहुत साफ दिल की इंसान हैं. मैंने उनका यह रूप देखा है. इसलिए, वह घर के अंदर चाहे जैसा भी खेल खेलें, मैं हमेशा माही का समर्थन करूंगी.’

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection: दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में उछाल, दुनियाभर में 407 करोड़ रुपये का कलेक्शन; मेकर्स हुए खुश

कौन हैं माही विज?

माही विज टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने ‘लागी तुझसे लगन’ में नकुशा के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. इसके बाद वह ‘बालिका वधू’ जैसे पॉपुलर शो में भी नजर आईं. टीवी शोज के अलावा माही ‘नच बलिए 5’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ जैसे रियलिटी शोज में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं. वह ‘बिग बॉस 13’ में बतौर गेस्ट भी आई थीं. लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने ‘सेहर होने को है’ शो से छोटे पर्दे पर वापसी की है और अब वह बिग बॉस 19 में अपनी किस्मत आजमा रही हैं.

ये भी पढ़ें:  YouTuber बने Salman Khan, वीडियो में हाफ पैंट में नजर आए भाईजान; अब होगी बड़े-बड़े यूट्यूबर्स की दुकान बंद?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी सामग्री

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पूजा की शुरुआत होती है. जानें कलश…

Last Updated: October 10, 2026 14:14:06 IST

कलयुगी बेटे की करतूत! शराब के नशे में पिता से मांगे पैसे, इनकार पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Son Killed Father: देवरिया के बहोरवा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर…

Last Updated: October 10, 2026 14:09:21 IST

T20I Cricket Records: टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में 5 सबसे बड़े रन चेज, इन टीमों ने लक्ष्य का पीछा कर मचाया धमाल

T20I Cricket Records: जानें पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल इतिहास के 5 सबसे बड़े सफल रन…

Last Updated: October 10, 2026 14:02:27 IST

‘उनका करियर दांव पर… ‘, दूसरा टी20 हारने के बाद गंभीर ने ऐसा किया कहा? क्रिकेट जगत में हड़कंप

IND VS WI: शुक्रवार को रांची में, वेस्ट इंडीज़ के बैट्समैन ने इंडियन बॉलिंग लाइन-अप…

Last Updated: October 10, 2026 13:44:55 IST

एक तरफ दिल्ली में हिरासत, दूसरी तरफ दादी का निधन; CJP नेता अभिजीत दीपके के परिवार पर टूटा दुख

Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में हैं. वहीं…

Last Updated: October 10, 2026 13:31:05 IST

Delhi Protest: किले में तब्दील अरविंद केजरीवाल का घर, कार्यालय भी सील, AAP ने लगाए ये आरोप

Delhi Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत…

Last Updated: October 10, 2026 13:02:24 IST