होम / शिल्पा शेट्टी ने इस अंदाज़ में किया बेटे वियान को बर्थडे विश, मौसी शमिता ने शेयर किया वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने इस अंदाज़ में किया बेटे वियान को बर्थडे विश, मौसी शमिता ने शेयर किया वीडियो

India News Desk • LAST UPDATED : May 21, 2022, 2:35 pm IST

इंडिया न्यूज़, Bollywood News:

बी टाउन की फेमस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। बता दे की शिल्पा इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर बिजी चल रही हैं। वैसे वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मां भी हैं। और एक मां अपने बच्चों के जन्म का दिन कभी नहीं भूल सकती। अब शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान को बर्थडे विश किया है। दरअसल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेटे संग अपनी एक वीडियो शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने वीडियो के साथ बहुत ही प्यारा नोट भी छोड़ा है।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

shilpa shetty instagram post

शिल्पा ने लिखा, ‘वियान तुम आज 10 साल के हो गए हो, समय कितला जल्दी बीतता जा रहा है कुछ पता ही नहीं चलता, मैं बहुत ही प्राउड फील कर रही हूं कि तुम जैसे स्मार्ट, हैंडसम और केयरिंग बच्चे की मैं मां हूं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि पापा और मां तुम्हें बहुत प्यार करते हैं, हम दोनों की तरफ से तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई..मेरा बच्चा वियान’।

मौसी शमिता शेट्टी ने भी भांजे को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी

shamita shetty share video on viyan birthday

वही वियन के बर्थडे पर मां के अलावा मौसी शमिता शेट्टी ने भी भांजे को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और एक वीडियो शेयर कर वियान के साथ बिताएं बेहतरीन पलों को याद करते हुए भांजे को बर्थडे विश किया। बता दें कि फैंस भी दोनों बहनों के पोस्ट पर वियान को शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का ये पहला बच्चा वियान साल 2012 में उनकी जिंदगी में आया।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT