<
Categories: मनोरंजन

कौन थी शोएब अख्तर के साथ उस रात? जिसके घर तक पहुंच गए थे पाक क्रिकेटर; सालों बाद अब खुद खोला एक्ट्रेस वाला राज़!

Shoaib Akhtar IPL Story: शोएब अख्तर ने IPL के पुराने दिनों का किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि एक पार्टी के बाद वह एक अनजान एक्ट्रेस को घर छोड़कर शाहरुख खान के घर मन्नत गए थे. हालांकि, उन्होंने एक्ट्रेस का नाम नहीं बताया और सलमान खान की भी जमकर तारीफ की.

Shoaib Akhtar IPL Story: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) एक बार फिर अपने पुराने दिनों के किस्से को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने IPL के शुरुआती दिनों को याद करते हुए मुंबई में बिताई एक रात का दिलचस्प किस्सा सुनाया. शोएब ने बताया कि एक IPL पार्टी के बाद वह एक एक्ट्रेस को उनके घर छोड़ने गए थे. इसके बाद वह सीधे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के घर मन्नत (Mannat) पहुंच गए. हालांकि, उन्होंने उस एक्ट्रेस का नाम नहीं बताया, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई.

पार्टी के बाद एक्ट्रेस को छोड़ा घर

एक पॉडकास्ट में शोएब ने बताया कि IPL के बाद एक पार्टी हुई थी. पार्टी खत्म होने के बाद वह एक एक्ट्रेस को उनके घर छोड़ने गए. बाद में उन्होंने फोन करके पूछा कि वह घर पहुंची या नहीं. एक्ट्रेस ने बताया कि वह सुरक्षित पहुंच गई हैं. इसके बाद शोएब मन्नत चले गए. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि मन्नत में किससे मिले या उसके बाद कहां गए.

2008 में KKR के लिए खेले

शोएब अख्तर IPL के पहले सीजन यानी 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेले थे. यह टीम शाहरुख खान की थी. इसी वजह से उस समय शोएब की शाहरुख और बॉलीवुड के कई सितारों से मुलाकात और दोस्ती हुई. उन्होंने बताया कि उस दौर के कई दोस्त आज भी उनके संपर्क में हैं.

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Collection Day 1: यश के तूफान में शाहरुख खान से लेकर रणबीर तक उड़े कई सुपरस्टार, पहले ही दिन कमाई से मचाया कोहराम

सलमान खान की भी जमकर तारीफ

शोएब ने बातचीत के दौरान सलमान खान (Salman Khan) की भी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि सलमान की पर्सनैलिटी और लोगों की मदद करने का तरीका उन्हें बहुत पसंद है. शोएब ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी कद-काठी सलमान जैसी थोड़ी लगती है, लेकिन सलमान उनसे कहीं बेहतर इंसान हैं. उन्होंने सलमान को नेकदिल बताया और उनकी चैरिटी की भी तारीफ की.

ये भी पढ़ें: Dhruv Jurel Tattoo Meaning: शतक के बाद ध्रुव जुरेल ने क्यों दिखाया अपना टैटू? ‘जय जवान जय किसान’ के पीछे क्या है खास कहानी?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST