होम / Shraddha Kapoor Birthday कभी कॉफी शॉप पर काम करती थीं श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor Birthday कभी कॉफी शॉप पर काम करती थीं श्रद्धा कपूर

Prachi • LAST UPDATED : March 3, 2022, 12:30 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड की हॉट एंड स्टाइलिश डीवा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा कपूर आज यानी 3 मार्च को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर अपने अभिनय के साथ अपनी सिगिंग के लिए भी जाती है। बता दें कि श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की थी। उस स्कूल में अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी उनके साथ पढ़ते थे। इसलिए टाइगर के साथ उनकी दोस्ती काफी पुरानी है।

टाइगर के साथ उन्होंने अबतक कई फिल्मों में काम भी किया है, जो कि सभी सुपरहिट रही हैं। स्कूल के बाद श्रद्धा कपूर ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला भी लिया था, लेकिन उन्होंने कुछ समय बाद ही पढ़ाई छोड़कर अभिनेत्री बनने का फैसला किया। आपको जानकर होगी लेकिन ये सच है कि श्रद्धा कपूर ने फिल्मों में कदम रखने से पहले एक कॉफी शॉप में काम किया था। श्रद्धा कपूर ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉस्टन में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने जेब खर्च के लिए ये सब किया था।

फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू किया

जानकारी के मुताबिक श्रद्धा जब 16 साल की थीं, तो सलमान खान की फिल्म में काम करने का आॅफर मिला था। लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया था। बाद में श्रद्धा कपूर ने फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में श्रद्धा की काफी तारीफ हुई और उन्हें न्यू कमर फिल्म फेयर अवॉर्ड का नोमिनेशन भी मिला। इसके बाद फिल्म लव का दि एंड में भी उन्होंने काम किया। लगातार दो असफल फिल्मों के बाद भी श्रद्धा ने हार नहीं मानी। वहीं इसके बाद फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा को कास्ट किया गया।

आशिकी 2 के बाद श्रद्धा कपूर ने एक विलेन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, स्त्री और छिछोरे सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आजकल एक्ट्रेस का नाम रोहन श्रेष्ठा का नाम जोड़ा जा रहा है। श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ को बहुत बार साथ भी देखा जाता है। हालांकि रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Read More: Aishwarya Rai Bachchan First Look From PS 1 फिल्म इस साल 30 सितम्बर को रिलीज होगी

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024, KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
Taapsee Pannu का खुलासा, शादी के आउटफिट्स किसी डिजाइनर ने नहीं, बल्कि कॉलेज के दोस्त ने किए थे तैयार -Indianews
अशोक चोपड़ा के निधन को अब तक भूला नहीं पाई हैं Priyanka Chopra, पिता को खोने का दर्द किया बयां -Indianews
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बदल दिया अपना ही फैसला, 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता से जुड़ा है मामला- Indianews
Google Layoffs 2024: Google ने एक बार फिर छंटनी का एलान, पाइथॉन टीम सबसे ज्यादा प्रभावित-Indianews
Khalistani Terrorist: अमेरिकी मीडिया का बड़ा दावा, गुरपतवंत पन्नून को मारने के लिए RAW अधिकारी ने बनाया था हिट टीम
Rakesh Roshan ने अपने हार्डकोर वर्कआउट का वीडियो किया शेयर, पिता की फिटनेस पर ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट -Indianews
ADVERTISEMENT