<
Categories: मनोरंजन

‘रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन को गाली देते थे सिद्धार्थ शुक्ला’, वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

टीवी एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने अपने को-स्टार दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला पर शॉकिंग आरोप लगाए हैं. 'दिल से दिल तक' शो के सेट पर सिद्धार्थ के रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के प्रति व्यवहार को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि वे अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे.

जिन्होंने भी बिग बॉस का 13वां सीजन देखा था, उन सभी को रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की नोंकझोक याद होगी. दोनों के बीच हमेशा ही किसी न किसी बात पर झगड़ा हो जाता था. ज्यादातर लोगों को सिद्धार्थ का पॉइंट ऑफ व्यू सही लगता था. लेकिन टीवी एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने अपने को-स्टार दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला पर शॉकिंग आरोप लगाए हैं. हाल में ही वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े कई खलासी सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में किये.
‘दिल से दिल तक’ शो के सेट पर सिद्धार्थ के रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के प्रति व्यवहार को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि वे अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे.

रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के साथ करते थे दुर्व्यवहार

वैष्णवी ने ‘दिल से दिल तक’ शो में सिद्धार्थ की मां का रोल निभाया था. उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ बिग बॉस 13 में शहनाज गिल के साथ ‘स्वीट बॉय’ के रूप में दिखाए गए, लेकिन रियलिटी इससे बिल्कुल अलग थी. वैष्णवी ने कहा, “बिग बॉस में रश्मि को प्रॉब्लम मेकर दिखाया गया, लेकिन सेट पर सिद्धार्थ ही रश्मि और जैस्मिन के साथ बुरा व्यवहार करते थे. वे सम्मानजनक नहीं थे. कभी रश्मि के साथ तो कभी जैस्मिन के साथ रैगिंग करते. गंदे शब्दों का इस्तेमाल होता था, जो मैं कैमरे पर नहीं बोल सकती.” 

वैष्णवी का पक्ष

वैष्णवी ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी सिद्धार्थ को नहीं रोका. “उस समय मैं बोल्ड नहीं थी. रश्मि और जैस्मिन इन सब पर हंस देती थीं, इसलिए चुप रहीं. अगर वे बोलतीं तो मैं सपोर्ट करती. प्रोड्यूसर को नुकसान न हो, इसलिए इग्नोर किया. अब लगता है, महिला होने के नाते आवाज उठानी चाहिए थी,” उन्होंने पछतावा जताते हुए कहा. उन्होंने रश्मि को टीम के साथ अच्छा बताया. वैष्णवी ने कहा, “रश्मि कभी किसी से बुरा नहीं बोलीं.” उन्होंने आगे कहा कि हालांकि उन्होंने रश्मी देसाई को निजी तौर पर कभी-कभार परेशान देखा था, लेकिन सेट पर उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा, “मैंने रश्मी को कभी-कभी कमरे में रोते हुए देखा है, लेकिन सेट पर नहीं.” उन्होंने यह भी बताया कि आमतौर पर दृढ़ निश्चयी जैस्मिन भी उनकी उपस्थिति में शांत दिखाई देती थीं.
 

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

इस पॉडकास्ट के अपलोड होते ही फैंस दो गुटों में बंट गए. कुछ ने वैष्णवी को सपोर्ट किया और सिद्धार्थ को ओवररेटेड कहा, जबकि सिद्धार्थ फैंस ने इसे झूठा बताया. वहीं रश्मि और जैस्मिन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि यह पुरानी घटना है, सिद्धार्थ शुक्ला की 2021 में हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है बच्चे की मां का चेहरा, अगर आप स्मार्ट हैं तो 10 सेकेंड में ढूंढ़कर दिखाइए

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को तेज करते हैं, तनाव कम करते हैं. यहां एक तस्वीर दी…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:48 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST

चिंता (Anxiety) को समझें: पुणे में Calida Rehab के साथ सही इलाज और रिकवरी का रास्ता

कई लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के घबराहट, बेचैनी या दिल की धड़कन तेज…

Last Updated: April 4, 2026 17:00:53 IST

UPPSC में किया कमाल, हासिल की तीसरी रैंक, अब बने SDM

UPPSC Story: लगन, मेहनत और ईमानदारी की मिसाल अभय प्रताप सिंह ने UPPSC में तीसरी…

Last Updated: April 4, 2026 16:57:41 IST

कांग्रेस में मतभेद! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, वहीं थरूर व कमलनाथ ने की सरकार की तारीफ

इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच में तनाव जारी है. इसको लेकर राहुल…

Last Updated: April 4, 2026 16:50:01 IST

CNG vs Hybrid vs Electric Car: कौन सी कार लेना है सही? किसमें मिलेगी कितनी माइलेज, क्या रहेगी ज्यादा किफायती

पेट्रोल-डीजल की तुलना में यह कारें भी काफी किफायती मानी जाती हैं. लेकिन, वास्तव में…

Last Updated: April 4, 2026 16:48:58 IST