<
Categories: मनोरंजन

‘मेरे पास सिर्फ 100 रुपये बचे हैं’, रॉयल्टी विवाद पर सड़क पर उतरे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता

Sidhu Moosewala: मशहूर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने बुधवार को मानसा जिले के पुलिस चीफ के ऑफिस में धरना दिया. उनका आरोप है कि उनके बेटे के गानों के मार्केटिंग राइट्स रखने वाली कंपनी ने रॉयल्टी पेमेंट शेयर नहीं की है.

Sidhu Moosewala Parents On Protest: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि जिन लोगों के पास उनके बेटे के गानों के मार्केटिंग अधिकार हैं, उन्होंने पिछले एक साल से रॉयल्टी और पैसों का हिसाब नहीं दिया है. इसके साथ ही उनका आरोप है कि कंपनी ने न तो सही तरह से ऑडिट की जानकारी साझा की और न ही कमाई का भुगतान किया. इसी वजह से दोनों धरने पर बैठे हैं. 

क्या है पूरा मामला?

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला के पिता की जो शिकायत है. उसे अभी एफआईआर में परिवर्तित नहीं किया गया है, उसमें वित्तीय विवाद को लेकर तीन डिजिटल मार्केटिंग प्रमोटरों का नाम शामिल है. बलकौर सिंह ने कहा कि दिवंगत लेखक-रैपर के गानों के मार्केटिंग अधिकार रखने वाली कंपनी एक साल से अधिक समय से वित्तीय ऑडिट और रॉयल्टी भुगतान साझा करने में विफल रही है. 

क्या बोले सिंगर के पिता?

मीडिया से बात करते हुए दिवंगत सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने कहा, ‘हमें अपने बेटे की मेहनत से होने वाली आमदनी से वंचित किया जा रहा है. 8 जून, 2025 को मैंने बंटी बैंस, गुरप्रीत सिंह भासिन और शब्बीर मोमिन के खिलाफ डीजीपी को शिकायत सौंपी थी. इसे जांच के लिए मानसा एसएसपी को भेजा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.’

मेरे पास सिर्फ 100 रुपये हैं

आगे बात करते हुए सिंगर के माता-पिता ने गबन की गई सही रकम बताने से इनकार किया. बलकौर सिंह ने कहा, ‘यह मेरे खाते का विवरण है जिसे साझा करना मुझे ठीक नहीं लगता. लेकिन अगर यह सिर्फ दस रुपये भी हैं, तो भी हमें अपने दिवंगत बेटे की मेहनत का पैसा पाने का हक है.’ साथ ही उन्होंने बताया, ‘मेरे खाते में कुछ भी नहीं है। मेरे पास सिर्फ 100 रुपये हैं.

पुलिस पर लगाया आरोप

बलकौर सिंह ने कहा कि उन्होंने पुलिस को चार्टर्ड अकाउंटेंट और कानूनी विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित सबूत मुहैया कराए हैं. आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘पुलिस पक्षपातपूर्ण है और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के दबाव में काम कर रही है.’

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

RR के कैंप में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! नेट्स में गेंद डालने से भी डरते हैं बॉलर? जितेश शर्मा ने बताई वजह

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जितेश शर्मा ने…

Last Updated: March 27, 2026 15:32:57 IST

नहा रही थी भाभी, देवर ने चलाया तेज म्यूजिक, कर दिया ऐसा कांड; पूरा गांव सदमे में

Bihar Triple Murder: बिहार के औरंगाबाद जिले के एक गांव में सनकी शख्स ने अपने…

Last Updated: March 27, 2026 15:24:47 IST

LPG या PNG… कौन सा गैस कनेक्शन है बेहतर? जानें दोनों के फायदे और नुकसान

LPG की किल्लत के कारण सरकार PNG ऑप्शन पर विचार कर रही है. ऐसे में…

Last Updated: March 27, 2026 15:14:43 IST

DSSSB Result 2026 Declared: डीएसएसएसबी ने जारी किया इन पदों का रिजल्ट, dsssb.delhi.gov.in से करें चेक

DSSSB Result 2026 Declared: डीएसएसएसबी ने इन पदों का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार…

Last Updated: March 27, 2026 15:11:25 IST

मरे बच्चे को सीने से लगाकर उसके उठने का इंतजार, शव छोड़ने को तैयार नहींं थी बंदरिया; वीडियो देख रो देंगे

Money Death Viral Video: एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: March 27, 2026 14:57:20 IST

लंदन से आकर बॉलीवुड में छोड़ी छाप, 7 फिल्मों से बनाई पहचान, आज भी रहस्य बनी है उनकी मौत

बॉलीवुड में काफी एक्टर-एक्ट्रेस हुए, जिन्होंने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई और अचानक…

Last Updated: March 27, 2026 15:50:36 IST