<
Categories: मनोरंजन

‘मैंने लगभग आत्महत्या कर ली थी’, ‘सैयारा’ फिल्म पर कहानी चोरी करने का आरोप, गायक अमित जाधव ने किया बड़ा खुलासा

Saiyaara Movie: फिल्ममेकर-गायक अमित जाधव ने आरोप लगाया है कि 2025 में रिलीज हुई 'सैयारा' फिल्म की कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म की कॉपी है. इसने मनोरंज जगत में भूचाल ला दिया है. सिंगर ने बताया कि जब उन्हें इस बात का पता चला तो वो मानसिक रूप से परेशान हो गए थे.

Amit Jadhav on Saiyaara: अनीत पड्डा और अहान पांडे की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ पर फिल्ममेकर-सिंगर अमित जाधव ने बड़ा आरोप लगा दिया है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने साल 2019 में रिलीज हुई उनकी शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ की कहानी चुराई है. साथ ही उन्होंने कहा कि पहले भी इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जानिए पूरी बात. 

पहले यशराज फिल्म्स ने किया था संपर्क

गायक अमित जाधव ने हाल ही में एचटी सिटी से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि साल 2022 में यश राज फिल्म्स के टैलेंट डिवीजन के माध्यम से उनसे संपर्क किया गया था, हालांकि संपर्क का उद्देश्य कभी स्पष्ट नहीं किया गया. उन्हें इंस्टाग्राम के जरिए YRF की तरह से मैसेज आया था. 

‘सैयारा’ रिलीज पर दोस्तों ने बताया

आगे बातचीत में अमिता जाधव ने बताया, ‘फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज के एक हफ्ते बाद, मेरे दोस्तों ने मुझे फोन किया और कहा ‘तुम्हारी भी तो कहानी वही थी’. मैं हैरान रह गया. फिर मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, यहां तक ​​कि उनके ऑफिस भी गया, लेकिन मेरे दोस्तों ने कहा कि वे मेरी बात नहीं सुनेंगे और न ही जवाब देंगे.’

जाधव की कहानी से मिलती-जुलती है

आपको बता दें कि ऑनलाइन चर्चा थी कि फिल्म ‘सैयारा’ की कहानी 2004 की कोरियाई फिल्म ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ से मिलती-जुलती है. हालांकि, अमित जाधव का मानना ​​है कि ‘सैयारा’ और उनकी लघु फिल्म ‘ख्वाबों’ के बीच समानताएं ज्यादा हैं. विशेषतौर पर संगीत वाली कहानी के एंगल से. 

‘मैंने लगभग आत्महत्या कर ली थी’

सिंगर ने बताया कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से कमजोर कर दिया था. उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ‘मैं एक गायक हूं, इसलिए मुझे काम मिलता रहा, और इस वजह से मैं थोड़ा निश्चिंत हो गया था. लेकिन एक दिन मैंने लगभग आत्महत्या कर ली. मैं नशे में धुत था, मेरे माता-पिता ने मुझे देख लिया और इस तरह मेरी जान बच गई. मुझे ऐसा लगा जैसे दुनिया नहीं चाहती कि मैं सफल होऊं. मुझे किसी भी ऑडिशन के लिए नहीं बुलाया गया.’

एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे अमित जाधव

अमित जाधव ने आगे बताया कि वह इस कहानी पर आधारित एक पटकथा विकसित कर रहे थे और 2025 में रिलीज होने वाली एक परियोजना के लिए निर्माताओं को भी राजी कर लिया था. हालांकि, ‘सैयारा’ की रिलीज ने उन योजनाओं को बाधित कर दिया.

क्या अमित जाधव ने कहानी का पंजीकरण कराया था?

गायक अमित जाधव से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट को आधिकारिक तौर पर पंजीकृत कराया था? इसपर उन्होंने बताया कि वह पटकथा लेखक संघ के सदस्य हैं, लेकिन उन्होंने उस समय कहानी को पंजीकृत नहीं कराया था, क्योंकि लघु फिल्म पहले ही सार्वजनिक रूप से ऑनलाइन जारी हो चुकी थी.

क्या चाहते हैं अमित जाधव?

अमित जाधव ने कहा, ‘मुझे कुछ श्रेय मिलना चाहिए. या कम से कम किसी प्रोजेक्ट में मुझे कोई भूमिका मिल जाए. बस यही मेरी चाहत है.’ आपको बता दें कि फिल्म ‘सैयारा’ के निर्देशक मोहित सूरी और यश राज फिल्म्स ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से चल रही थी साजिश! ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन उड़ाने की आतंकी योजना की नाकाम

UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…

Last Updated: April 4, 2026 23:13:33 IST

कुल्लू में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत; 15 को निकाला गया सुरक्षित

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…

Last Updated: April 4, 2026 22:49:48 IST

121 अश्लील वीडियो, नौकरी के बहाने कई महिलाओं का रेप… नासिक में अशोक खरात जैसा एक और कांड आया सामने

Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…

Last Updated: April 4, 2026 22:35:12 IST

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST