<
Categories: मनोरंजन

Smriti Mandhana Wedding: कहां हो रही है वर्ल्ड चैंपियन मंधाना की शादी, कौन-कौन‌ से स्टार होंगे शामिल, कितने मेहमानों को मिला है न्योता!

Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल शादी के 23 नवंबर को होने जा रही है. कपल की शादी में क्रिकेट और मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स शामिल होने वाले हैं.

Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना  (Smriti Mandhana) जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. वह बॉलीवुड संगीतकार-फिल्म निर्माता पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) संग सात फेरे लेने वाली हैं. कपल की शादी की रस्में 21 नवंबर से शुरू हो गई थीं. अब बस सांगली में 23 नवंबर यानी आज दोनों एक-दूसरे के होने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई कपल को बधाई दे रहा है. शादी में शामिल होने के लिए वर्ल्ड चैंपियन टीम के सभी खिलाड़ी भी सांगली पहुंच चुके हैं. मेडिकल हब के नाम से मशहूर सांगली इन दिनों स्मृति मंधाना की शादी को लेकर चर्चाओं में है. क्रिकेट टीम के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी शादी में धमाल मचाने वाले हैं. एक बार फिर से क्रिकेट और मनोरंजन जगत का शानदार मिलन देखने को मिलने वाला है. 

सांगली पहुंचेंगे सेलेब्स

सांगली मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर है. यहां आने के लिए पहले सेलेब्स को कोल्हापुर एयरपोर्ट आना पड़ेगा.इसके बाद वह 50 किलोमीटर का सफर तय कर अपनी कार से सांगली पहुंचेंगे. मुंबई से कई सेलेब्स शादी में शामिल होने के लिए सांगली पहुंच सकते हैं. सांगली में करीब 8 लाख आबादी रहती है. 

क्रिकेटर्स को मिला न्योता

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम स्मृति मंधाना की शादी के सबसे खास मेहमान हैं. सांगली में स्मृति और पलाश की शादी के लिए सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, और वीवीएस लक्ष्मण  को भी न्यौता भेजा गया है. इस लिस्ट में कई बड़े क्रिकेट स्टार के नाम भी शामिल हैं. देखना दिलचस्प होगा कि शादी में कौन मेहमान बनकर सांगली पहुंचता है. 

किन नेताओं को मिला न्यौता?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भी शादी का न्यौता भेजा गया है. दोनों हेलीपैड के जरिए सांगली पहुंच सकते हैं. 

बॉलीवुड के कौन होगा शादी में शामिल?

पलाश मुच्छल बॉलीवुड के संगीतकार और एक्टर भी रहे हैं. पलाश के तमाम दोस्त शादी में शिरकत कर सकते हैं. माना जा रहा है कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर को आना पक्का है. कपल ने उन्हें भी अपनी शादी का न्यौता भेजा है. 

मीडिया से दूर हो रही शादी

स्मृति का परिवार इसे मीडिया से दूर प्राइवेट शादी के तौर पर मना रहा है. फिर भी इस शादी में करीब 200 से अधिक खास मेहमान शामिल होने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी दोपहर के समय होने वाली है. पलाश मुच्छल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा,”शादी दोपहर में होने वाली है. हमने शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया है. सिर्फ अपने करीबी लोगों को बुलाया गया है. मेरी तरफ से 70 ओर स्मृति के तरफ से भी 70 मेहमानों को न्यौता भेजा गया है. एक छोटी से शादी का आयोजन किया गया है. कोई रिसेप्शन नहीं होने वाला है.”

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST