होम / Sohail Khan Spotted Outside Gym At Bandra

Sohail Khan Spotted Outside Gym At Bandra

Mukta • LAST UPDATED : January 19, 2022, 1:08 pm IST

Sohail Khan Spotted Outside Gym At Bandra

इंडिया न्यूज़, मुंबई

सोहेल खान एक भारतीय फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। वर्ष 1997 में सोहेल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर फिल्म निर्माता और निर्देशक फिल्म औजार से की थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई सलमान खान और संजय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। उसके बाद उन्होंने अपने दोनों बड़े भाई सलमान और अरबाज को फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में निर्देशित किया।

यह फिल्म उस साल की सबसे अच्छी और हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट काजोल नजर आयीं थी। उसके बाद वर्ष 1999 में उन्होंने एक बार फिर अपने दोनों भाईयों को लेकर फिल्म हेलो ब्रदर निर्देशित की। इस फिल्म में दोनों के अपोजिट रानी मुखर्जी नजर आयीं थीं। इस फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था।

सोहेल खान को हाल ही में बांद्रा में एक जिम के बाहर स्पॉट किया गया। अभिनेता वाइट कलर के ऑउटफिट में नज़र आये। उन्होंने कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए मास्क पहना हुआ था। अभिनेता वाइट ऑउटफिट में बेहद फिट नज़र आ रहे थे। यंहा देखें सम्बंधित वीडियो

 

Read Also: Rapper Badshah Spotted at Airport

Read Also: Aditi Rao Hydari Spotted At Airport Come Mumbai

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT