<
Categories: मनोरंजन

मां बनने वाली हैं सोनाक्षी? पूनम सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘कितनी बार नानी बना दिया हमको…’

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं. अब एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा ने बड़ा खुलासा कर दिया है.

साल 2024 में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की हुई थी. इसके एक साल बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कई खबरें सामने आने लगीं. पिछले साल एक इवेंट में अभिनेत्री अपने बेबी बंप को हाथ से छिपाने की कोशिश कर रही थी. इसके बाद से इन अफवाहों को और हवा मिल गई. हालांकि बाद में कपल ने इस खबर को झूठ बताया. फिर से अफवाहें उड़ रही हैं कि सोनाक्षी मां बनने वाली हैं. इसे लेकर एक्ट्रेस की मां पूनम शाह ने प्रतिक्रिया दी है.

क्या प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा?

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ने इंस्टैंट बॉलीवुड से बात करते हुए अपनी बेटी की प्रेग्नेंसी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको. लेकिन चलो, वो खुशी भी हमको मिलेगी, जरूर मिलेगी वो खुशी.’ इसके जरिए अभिनेत्री की मां ने सभी अफवाहों को खारिज किया.

सोनाक्षी सिन्हा के जन्म के पलों को किया याद

पूनम सिन्हा ने आगे बात करते हुए उस पल को याद किया, जब उन्होंने बेटी सोनाक्षी का अपने जीवन में स्वागत किया था और कहा, वो पल तो सबसे अच्छा पल था हमारी जिंदगी का जब हमारे घर में बेटियां आईं. मुझे लगता है जिंदगी बेटियों के बिना कुछ है ही नहीं. बेटियों का होना बहुत जरूरी है.

सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी करने से पहले सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. दोनों की पहली मुलाकात 2013 में सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी. हालांकि, 2017 में फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की एक पार्टी के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इस जोड़े ने 2024 में, स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक सिविल मैरिज सेरेमनी में सोनाक्षी के मुंबई स्थित घर पर शादी की. यह शादी एक बेहद निजी समारोह था, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए. बाद में, उन्होंने मुंबई में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया.
Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Delhi News: सीएम रेखा का दिल्लीवालों को सबसे बड़ा तोहफा! अवैध कॉलोनियों वालों की लग गई लॉटरी, हो जाएंगे मालामाल

Delhi Unauthorised Colony: दिल्ली सरकार ने दिल्लीवालों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है. बता…

Last Updated: April 7, 2026 14:25:12 IST

फूड क्वालिटी पर सवाल! अहमदाबाद-मुंबई के खाने में निकले कीड़े, IRCTC ने ठोका तगड़ा जुर्माना

अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली ट्रेन में मिलने वाले खाने में कीड़े निकलने से हंगामा…

Last Updated: April 7, 2026 14:24:28 IST

क्या आपने कभी इंसान को ‘गायब’ होते देखा है? इस वीडियो का एक सेकंड आपकी सोच बदल देगा!

Viral Video: इस वीडियो में एक ऐसा पल कैद हुआ है जो किसी रहस्य से…

Last Updated: April 7, 2026 14:16:02 IST

ट्रेन या सब्जी मंडी? कोच के अंदर ही महिलाओं ने लगा दी दुकान, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर…

Last Updated: April 7, 2026 14:03:40 IST

क्रेडिट कार्ड का बिल न चुकाने पर हो सकती है गिरफ्तारी? जेल या नोटिस, क्या है पूरा सच?

आज के समय में बहुत से लोगों के पास क्रेडिट कार्ड होता है. कुछ केसेज…

Last Updated: April 7, 2026 13:39:37 IST