Sonakshi Sinha Birthday: बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।
Sonakshi Sinha Birthday
India News (इंडिया न्यूज), Sonakshi Sinha Birthday: बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। 2 जून 1987 को जन्मी सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की इकलौती बेटी हैं। सलमान खान के साथ साल 2010 में आई सुपरहिट फिल्म दबंग से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी ने अपनी दमदार एक्टिंग और फिटनेस से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। हालांकि, उनकी शादी ने उन्हें लंबे वक्त तक विवादों में बनाए रखा।
सोनाक्षी की शादी 23 जून 2024 को अभिनेता जहीर इकबाल से हुई थी। इस शादी को लेकर खासा विवाद हुआ था क्योंकि जहीर मुस्लिम हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने इसे लेकर जमकर निशाना साधा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी के भाई लव और कुश भी इस शादी के खिलाफ थे। बावजूद इसके, सोनाक्षी ने हर आलोचना को दरकिनार करते हुए जहीर से शादी की और अब दोनों अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश हैं।
फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोनाक्षी वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फिल्मों में कदम रखने से पहले वह एक्ट्रेस नहीं, बल्कि कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनना चाहती थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की और 2005 में आई फिल्म मेरा दिल लेके देखो में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर काम भी किया।
एक बार ‘द कपिल शर्मा शो’ में सोनाक्षी ने खुद बताया था कि सलमान खान ने ही उन्हें एक्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया था। सलमान ने उन्हें वजन कम करने की सलाह दी क्योंकि वह उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। पहले तो सोनाक्षी ने अपना वजन देख मना कर दिया, लेकिन सलमान के हौसले ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में ला खड़ा किया। वजन को लेकर ट्रोलिंग, रियलिटी शो में रामायण से जुड़ा सवाल न बता पाने से लेकर शादी के फैसले तक, सोनाक्षी का करियर कई बार विवादों में घिरा रहा। बावजूद इसके, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज वह बॉलीवुड की मजबूत और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…