Hindi News / Entertainment / Sonam Kapoors Father Anil Kapoor Arrived At The Durga Puja Pandal In A Red Anarkali Suit

Sonam Kapoor Durga Puja: रेड अनारकली सूट में मां दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची सोनम कपूर, पिता अनिल भी आए नजर

India News (इंडिया न्यूज़), Sonam Kapoor And Anil Kapoor Durga Puja: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को लोग फिल्मों के साथ-साथ उनके अलग स्टाइल की वजह से भी जानते हैं। बता दें कि देश भर में इस वक्त दुर्गा पूजा का माहौल है। फिल्मी सितारों के बीच भी ये त्यौहार बड़ी धूमधाम […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Sonam Kapoor And Anil Kapoor Durga Puja: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को लोग फिल्मों के साथ-साथ उनके अलग स्टाइल की वजह से भी जानते हैं। बता दें कि देश भर में इस वक्त दुर्गा पूजा का माहौल है। फिल्मी सितारों के बीच भी ये त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इंडस्ट्री के मुखर्जी परिवार की तरफ से हर साल नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल लगाया जाता है। इस बार भी ये पंडाल सजाया गया है और अब तक कई सेलेब्स मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहें हैं। ऐसे में सोनम कपूर भी इस पंडाल का हिस्सा रही। सोनम के साथ उनके पिता और एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी दिखाई दिए।

दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे सोनम और अनिल कपूर

आपको बता दें कि आज यानी 23 अक्टूबर को महानवमी नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस खास दिन देवी दुर्गा के महिषासुरमर्दिनी रूप की पूजा होती है। ऐसे में सोनम कपूर और अनिल कपूर नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

रणवीर सिंह की राह पर चल पड़े शाहरुख खान, बीवी का हार पहनें आए नजर, लुक देखकर दीवाने हो गए फैंस

Sonam Kapoor And Anil Kapoor Durga Puja

रेड सूट में खूबसूरत दिखीं सोनम कपूर

इस मौके पर सोनम कपूर रेड कलर के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आई। इस लुक को उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया है। सोनम ने मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया। तो वहीं एक्टर अनिल कपूर व्हाइट एंड ब्लैक कलर के कुर्ता पजामे में नजर आए।

रानी मुखर्जी संग दिए पोज

दुर्गा पूजा पंडाल में सोनम और अनिल कपूर ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ फोटो भी खिंचवाईं। रानी मुखर्जी पिंक और स्किन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी से मैचिंग डबल लेयर्ड ज्वेलरी पहनी थी।

सोनम कपूर की आने वाली फिल्में

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थी, जो जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम पुलिस ऑफिसर के रोल में थी, जो देख नहीं सकती। अब इसके अलावा सोनम कपूर जल्द ही फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग 2’ में नजर आएंगी।

 

Read Also:

Tags:

Anil KapoorDurga Puja pandalKajolRani MukerjiSonam Kapoor

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue