'3 Idiots' विवाद पर सोनम वांगचुक ने आमिर खान पर कसा तंज. आमिर के 'न मिलने' के दावे पर वांगचुक बोले- शायद वो असली जिंदगी में गजनी बन गए हैं. पढ़ें पूरी खबर.
'3 Idiots' विवाद पर सोनम वांगचुक ने आमिर खान पर कसा तंज!
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ और आमिर खान के किरदार ‘फुंसुक वांगडू’ को लेकर एक बार फिर चर्चा गरम है. हाल ही में आमिर खान ने कहा था कि फिल्म बनने के दौरान वह या उनकी टीम सोनम वांगचुक को नहीं जानती थी. आमिर के इस दावे पर लद्दाख के मशहूर शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मजेदार और तंज भरा जवाब दिया है.
दरअसल, आमिर खान ने हाल ही में कहा था कि ‘3 इडियट्स’ का किरदार फुंसुक वांगडू, सोनम वांगचुक पर आधारित होने की बात सिर्फ एक गलतफहमी है. आमिर का दावा था कि फिल्म की शूटिंग और पटकथा लेखन के समय न तो वह और न ही निर्देशक राजकुमार हिरानी या लेखक अभिजात जोशी, सोनम वांगचुक के बारे में जानते थे.
यूट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने आमिर के दावे को खारिज किया. वांगचुक ने बताया कि फिल्म बनने से पहले दोनों की मुलाकात हो चुकी थी.
उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ का हवाला देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘जब उन्होंने कहा कि हम कभी मिले ही नहीं, तो बाद में कुछ वीडियो सामने आए. उसमें वह ‘गजनी’ के गेटअप में मेरा भाषण सुन रहे थे. शायद वह उस वक्त गजनी के किरदार में इतने डूबे हुए थे कि उन्हें शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस (भूलने की बीमारी) हो गया और 15 सेकंड में सब भूल गए. इसलिए मुझे हैरानी नहीं हुई, वरना हम दोनों बहुत डिटेल में मिले थे.’
वांगचुक ने कहा कि आमिर अपने किरदारों में गहराई से उतरने के लिए जाने जाते हैं. शायद इसी वजह से जब वह एक अवार्ड फंक्शन में आए थे, जहां वांगचुक को सम्मानित किया जा रहा था, वह उस मुलाकात को भूल गए. वांगचुक का कहना है कि उस दौरान दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत हुई थी और कई विचारों पर चर्चा भी हुई थी.
साल 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान के किरदार ‘रेंचो’ यानी फुंसुक वांगडू और सोनम वांगचुक के बीच के संबंध को लेकर सालों से बहस चल रही है. 2018 में उन्होंने कहा था कि यह फिल्म कोई बायोपिक नहीं है, लेकिन इसका किरदार उनसे प्रेरित था. आमिर खान, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने हमेशा यही कहा है कि रेंचो का किरदार काल्पनिक था. फिल्म में ‘चतुर रामलिंगम’ (साइलेंसर) का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने भी पहले कहा था कि यह किरदार वांगचुक से ही प्रेरित था.
सोनम वांगचुक के इस नए बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर आमिर खान के पुराने वीडियो और तस्वीरों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…