Live TV
Search
Home > मनोरंजन > आमिर खान सच में ‘गजनी’ निकले? ‘3 Idiots’ विवाद पर Sonam Wangchuk ने कसा तंज, कहा-’15 सेकंड में भूल गए होंगे…’

आमिर खान सच में ‘गजनी’ निकले? ‘3 Idiots’ विवाद पर Sonam Wangchuk ने कसा तंज, कहा-’15 सेकंड में भूल गए होंगे…’

'3 Idiots' विवाद पर सोनम वांगचुक ने आमिर खान पर कसा तंज. आमिर के 'न मिलने' के दावे पर वांगचुक बोले- शायद वो असली जिंदगी में गजनी बन गए हैं. पढ़ें पूरी खबर.

Written By:
Last Updated: August 30, 2026 16:06:38 IST

Mobile Ads 1x1

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ और आमिर खान के किरदार ‘फुंसुक वांगडू’ को लेकर एक बार फिर चर्चा गरम है. हाल ही में आमिर खान ने कहा था कि फिल्म बनने के दौरान वह या उनकी टीम सोनम वांगचुक को नहीं जानती थी. आमिर के इस दावे पर लद्दाख के मशहूर शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मजेदार और तंज भरा जवाब दिया है.

आमिर खान ने क्या कहा था?

दरअसल, आमिर खान ने हाल ही में कहा था कि ‘3 इडियट्स’ का किरदार फुंसुक वांगडू, सोनम वांगचुक पर आधारित होने की बात सिर्फ एक गलतफहमी है. आमिर का दावा था कि फिल्म की शूटिंग और पटकथा लेखन के समय न तो वह और न ही निर्देशक राजकुमार हिरानी या लेखक अभिजात जोशी, सोनम वांगचुक के बारे में जानते थे.

सोनम वांगचुक का पलटवार

यूट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने आमिर के दावे को खारिज किया. वांगचुक ने बताया कि फिल्म बनने से पहले दोनों की मुलाकात हो चुकी थी.

उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ का हवाला देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘जब उन्होंने कहा कि हम कभी मिले ही नहीं, तो बाद में कुछ वीडियो सामने आए. उसमें वह ‘गजनी’ के गेटअप में मेरा भाषण सुन रहे थे. शायद वह उस वक्त गजनी के किरदार में इतने डूबे हुए थे कि उन्हें शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस (भूलने की बीमारी) हो गया और 15 सेकंड में सब भूल गए. इसलिए मुझे हैरानी नहीं हुई, वरना हम दोनों बहुत डिटेल में मिले थे.’

पुरस्कार समारोह की मुलाकात का जिक्र

वांगचुक ने कहा कि आमिर अपने किरदारों में गहराई से उतरने के लिए जाने जाते हैं. शायद इसी वजह से जब वह एक अवार्ड फंक्शन में आए थे, जहां वांगचुक को सम्मानित किया जा रहा था, वह उस मुलाकात को भूल गए. वांगचुक का कहना है कि उस दौरान दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत हुई थी और कई विचारों पर चर्चा भी हुई थी.

क्या है ‘3 इडियट्स’ कनेक्शन का सच?

साल 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान के किरदार ‘रेंचो’ यानी फुंसुक वांगडू और सोनम वांगचुक के बीच के संबंध को लेकर सालों से बहस चल रही है. 2018 में उन्होंने कहा था कि यह फिल्म कोई बायोपिक नहीं है, लेकिन इसका किरदार उनसे प्रेरित था. आमिर खान, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने हमेशा यही कहा है कि रेंचो का किरदार काल्पनिक था. फिल्म में ‘चतुर रामलिंगम’ (साइलेंसर) का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने भी पहले कहा था कि यह किरदार वांगचुक से ही प्रेरित था.

सोनम वांगचुक के इस नए बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर आमिर खान के पुराने वीडियो और तस्वीरों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है.

MORE NEWS