<
Categories: मनोरंजन

‘स्पीड बनाम चीता’: IShowSpeed ने अफ्रीका में चीते के साथ लगाई दौड़, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

अफ्रीका टूर के दौरान मशहूर यूट्यूबर IShowSpeed ने एक cheetah के साथ दौड़ लगाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. दौड़ से पहले जानवर के हमले में injured होने के बावजूद उन्होंने साहस दिखाया. हालांकि चीता आसानी से जीत गया, लेकिन इस viral स्टंट ने सुरक्षा और वन्यजीवों के प्रति safety पर बहस छेड़ दी है.

viral video : मशहूर अमेरिकी स्ट्रीमर और इंटरनेट सनसनी IShowSpeed (डैरेन वाटकिंस जूनियर) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. अपने ‘स्पीड डज़ अफ्रीका 2026’ टूर के दौरान, उन्होंने दुनिया के सबसे तेज़ जमीनी जानवर, चीते के साथ दौड़ लगाकर सबको हैरान कर दिया. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है, जिसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके है. 

दौड़ शुरू होने से पहले ही माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि चीते ने अचानक स्पीड के पैर पर झपट्टा मारा, जिससे उनके पैर पर खरोंच के गहरे निशान पड़ गए और खून निकलने लगा. किसी भी आम इंसान के लिए यह डरावना पल हो सकता था, लेकिन 20 साल के स्पीड ने हार नहीं मानी. प्राथमिक उपचार के बाद, उन्होंने फिर से ट्रैक पर खड़े होकर चीते को चुनौती दी. 

जैसे ही काउंटडाउन खत्म हुआ, स्पीड ने अपनी पूरी ताकत से दौड़ शुरू की. हालांकि, चीता अपनी प्राकृतिक फुर्ती के साथ बिना किसी खास प्रयास के उनसे आगे निकल गया. भले ही तकनीकी रूप से चीता जीत गया, लेकिन स्पीड ने फिनिश लाइन पार करते ही अपने सिग्नेचर अंदाज में चिल्लाकर कहा, ‘क्या मैं जीत गया? मैं ही स्पीड हूँ!’ दर्शकों के लिए यह नज़ारा अविश्वसनीय था क्योंकि एक इंसान को दुनिया के सबसे खूंखार शिकारियों में से एक के इतने करीब दौड़ते देखना बेहद दुर्लभ है. 

इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. जहां उनके प्रशंसक इसे ‘ऐतिहासिक’और ‘साहसी’ बता रहे हैं, वहीं कई वन्यजीव विशेषज्ञों और नेटिज़न्स ने इसकी आलोचना की है. विशेषज्ञों का कहना है कि चीते 110-120 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकते हैऔर ऐसे जंगली जानवर के साथ रेस लगाना जानलेवा साबित हो सकता था लोगों ने कमेंट्स में मज़ाक करते हुए यह भी लिखा कि चीता केवल ‘जॉगिंग’ कर रहा था, वर्ना परिणाम कुछ और ही होते. 

Mansi Sharma

Recent Posts

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST