<
Categories: मनोरंजन

Spider-Man: Brand New Day: टूट गया पीटर पार्कर का दिल, ट्रेलर में दिखा अब तक का सबसे डार्क अवतार!

Spider-Man: Brand New Day का ट्रेलर आउट! अपनों को खोकर क्या अब अकेले ही जंग लड़ेगा पीटर पार्कर? ट्रेलर में दिखे नए विलेन्स और एक बड़ा सरप्राइज, पूरी खबर यहां पढ़ें.

दिल थाम के बैठिए क्योंकि स्पाइडर-मैन के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई है. टॉम हॉलैंड एक बार फिर अपने स्पाइडी सूट में वापसी कर रहे हैं. उनकी चौथी फिल्म Spider-Man: Brand New Day का पहला ट्रेलर आ गया है और यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है.

फिल्म की कहानी नो वे होम के कुछ साल बाद की है. आपको याद ही होगा कि पीटर ने दुनिया को बचाने के लिए अपनी पहचान सबकी यादों से मिटा दी थी. अब वह न्यूयॉर्क की गलियों में बिल्कुल अकेला है. न कोई दोस्त, न परिवार बस वह और उसकी ज़िम्मेदारी उसके साथ है. ट्रेलर देखकर लगता है कि इस बार पीटर का किरदार काफी संजीदा और थोड़ा उदास रहने वाला है.

थोड़ा डार्क और सीरियस होगा पीटर का मिजाज

इस बार फिल्म का टोन पिछली फिल्मों जैसा हल्का-फुल्का नहीं, बल्कि थोड़ा भारी और सीरियस है. ट्रेलर में एक डायलॉग है जो सीधे दिल को छू जाता है. डायलॉग है, ‘कभी-कभी स्पाइडर मैन बनने के लिए ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जिनसे पीटर पार्कर का दिल टूट जाए.’ पीटर अब अपनी शक्तियों और अकेलेपन के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा है.

कास्ट को लेकर भी काफी तगड़े सरप्राइज़ हैं. जेन्डेया और जैकब बैटलन फिल्म में हैं, पर उन्हें अभी भी पीटर के बारे में कुछ याद नहीं है. ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ वाली सैडी सिंक एक सीक्रेट रोल में दिखेंगी. साथ ही जॉन बर्नथल (पनिशर) और मार्क रफलो (ब्रूस बैनर/हल्क) की एंट्री ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इस बार मुकाबला स्कॉर्पियन और टोम्बस्टोन जैसे खतरनाक क्रिमिनल्स से होने वाला है.

एक्शन और डायरेक्शन

फिल्म को डायरेक्ट किया है डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने जिन्होंने ‘शांग-ची’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी. ट्रेलर में संकेत दिया गया है कि पीटर की पावर्स में भी कुछ अजीब से बदलाव आ रहे हैं जो उसके लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर सकते हैं. कुल मिलाकर यह फिल्म पीटर पार्कर की एक नई और मुश्किल शुरुआत है जहां उसे बिना किसी सहारे के शहर को बचाना है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

‘धुरंधर 2’ की दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं की तारीफ? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

Deepika Padukone: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की सार्वजनिक रूप से तारीफ ना करने…

Last Updated: April 8, 2026 15:05:01 IST

गंगा घाट पर शराबी हरयाणवी महिला की बदतमीजी ने किया शर्मसार, मर्यादा भूलकर स्थानीय लोगों को सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो!

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी के तट हरियाणा से आई एक महिला अपने पति…

Last Updated: April 8, 2026 15:03:04 IST

महंगी हुई उड़ान! ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच एयर इंडिया ने बढ़ाया सरचार्ज, जानें अब कितना होगा किराया

Air India New Ticket Price: वैश्विक स्तर पर जेट ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि…

Last Updated: April 8, 2026 14:55:51 IST

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द, छात्रों का इंतजार होने वाला खत्म

MP Board Result 2026 Date: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) जल्द ही 10वीं, 12वीं…

Last Updated: April 8, 2026 14:50:53 IST

जाहिलता की हद पार, ईरान सीजफायर पर पाकिस्तान के पीएम ने किया ऐसा काम; पूरी दुनिया में हो रही थू-थू

Iran Ceasefire: शरीफ ने अपनी पोस्ट में लिखा "मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े का…

Last Updated: April 8, 2026 14:35:03 IST

Summer Drinks: गर्मी में बेस्ट ड्रिंक कौन, नारियल पानी या गन्ने का जूस, हाइड्रेशन के लिए क्या है सही

Coconut Water or Sugarcane Juice: गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी या गन्ने का…

Last Updated: April 8, 2026 14:26:49 IST