<
Categories: मनोरंजन

इस एक्ट्रेस की एक्टिंग देख इनसिक्योर हो गई थीं Sridevi, जलन के चलते उठाया था ऐसा कदम!

सेट पर ऐसा कई बार हुआ कि श्रीदेवी रीमा लागू की एक्टिंग देखकर इनसिक्योर हो गई थीं। उन्हें लगने लगा कि कहीं रीमा फिल्म में उनके रोल पर भारी न पड़ जाएँ।

Sridevi insecure of Reema Lagoo: बॉलीवुड में ऐसा कई बार देखने को मिला है कि किसी फिल्म में एक एक्टर दूसरे एक्टर की परफॉरमेंस से इनसिक्योर हो जाता है। कई बार ये सुपरस्टार्स के साथ भी होता है जब वो किसी कैरेक्टर आर्टिस्ट या सपोर्टिंग आर्टिस्ट के रोल से भी इनसिक्योर होने लगता है। ऐसा ही एक बार श्रीदेवी के साथ भी हुआ था। दरअसल, श्रीदेवी (Sridevi) फिल्म ‘गुमराह’ में काम कर रही थीं। इस फिल्म में रीमा लागू (Reema Lagoo) जैसी सीनियर एक्ट्रेस उनकी मां का रोल निभा रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट पर ऐसा कई बार हुआ कि श्रीदेवी रीमा लागू की एक्टिंग देखकर इनसिक्योर हो गई थीं। उन्हें लगने लगा कि कहीं रीमा फिल्म में उनके रोल पर भारी न पड़ जाएँ। 

16063669895fbf370d3892areema

श्रीदेवी ने उठाया ये कदम

फिल्म में रीमा लागू की दमदार भूमिका देख श्रीदेवी ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया। उन्होंने फिल्म से रीमा के कई सीन्स पर कैंची चलवा दी और उनका रोल का काफी हिस्सा कटवा दिया। श्रीदेवी अपने ज़माने की सुपरस्टार थीं, इसलिए मेकर्स भी उन्हें नाराज़ करने का रिस्क नहीं उठा सकते थे, उन्होंने श्रीदेवी की बात मानकर रीमा लागू का रोल फिल्म से काफी हद तक काट दिया। इस तरह श्रीदेवी की रीमा लागू के प्रति जलन कम हुई।

reemaa1

सशक्त अभिनेत्री थीं रीमा लागू

बात करें रीमा लागू कि तो उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में कई सशक्त भूमिकाएं निभाईं। 25 से ज्यादा फिल्मों में तो उन्होंने केवल मां की ही दमदार भूमिका निभाई थी। रीमा ने सबसे ज्यादा किसी एक्टर की मां की भूमिका निभाई थी तो वो थे सलमान खान (Salman Khan) थे। रीमा ने कुल सात फिल्मों में उनकी मां का रोल अदा किया था।

इसके अलावा वो गोविंदा (Govinda), संजय दत्त (Sanjay Dutt), शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan), अजय देवगन, करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), काजोल (Kajol), उर्मिला मातोंडकर जैसे स्टार्स की भी ऑन स्क्रीन मां बनी थीं। रीमा की मां मन्दाकिनी भी मराठी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस थीं। यही वजह है कि बचपन से ही रीमा लागू की दिलचस्पी एक्टिंग में काफी बढ़ चुकी थीं। 2017 में उनका देहांत होने से फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा था।   

Kavita Rajput

Recent Posts

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST