<
Categories: देश

बीच सड़क पर रोका Rahul Gandhi का रास्ता, BJP कार्येकर्ताओं ने किया कुछ ऐसा, UP Police के भी फुले हाथ-पैर

Rae Bareli News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली गए हैं। इस दौरान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने के लिए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के दौरानखूब हंगामा देखने को मिला। इस दौरान बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नारेबाजी की। मंत्री और उनके समर्थक राहुल गांधी के काफिले के सामने सड़क पर आ बैठे और राहुल गांधी को वापस भेजने के नारे लगाने लगे, जिसके बाद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं। इसी दौरान भाजपा के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने की कोशिश की।

राहुल के खिलाफ लगे नारे

इतना ही नहीं मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और भाजपा समर्थकों ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने के लिए जबरदस्त नारे लगाए। नारे लगाते हुए भाजपा समर्थक ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ कह रहे थे। जानकारी के मुताबिक यह घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के महावीर डिग्री कॉलेज के सामने हुई। मंत्री और समर्थक लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए। पुलिस को धरने पर बैठे समर्थकों को हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

चंद पैसों में जानवर बन जाते मर्द, बंद कमरे में दहाड़े मारतीं वेश्याएं; भारत का सबसे खतरनाक रेड लाइट एरिया

देश की माताओं से माफी मांगे राहुल

राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माँ के बारे में कहे गए अपशब्दों के खिलाफ बोलना चाहिए था और उन्हें इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्हें कहना चाहिए था कि वह इस तरह की घटना से दुखी हैं। मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी देश की माताओं से माफ़ी मांगें।

सीपी राधाकृष्णन बने देश के 17वें उपराष्ट्रपति, जानिए उनसे जुड़ीं 5 अनसुनी बातें

Heena Khan

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST