<

SRK ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा था मन्नत, मैनेजर ने बताई वर्तमान कीमत, जान उड़ जाएंगे होश

शाहरुख खान ने कभी अपने मन्नत बंगले को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब मैनेजर ने उसकी वर्तमान समय की कीमत बताई है. उन्होंने कहा कि अब उस बंगले की कीमत 300 करोड़ से ज्यादा है. साथ ही उनकी कमाई के बारे में भी बताया है.

SRK Mannat Market Price: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दुनिया के बड़े सितारों में शामिल हैं. अब वे ग्लोबली अरबपति क्लब की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अब वो ग्लोबली अरबपति क्लब की लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते एक्टर हो गए हैं. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में पता चला कि शाहरुख खान ने अब तक काफी कमाई की है. उनकी अनुमानित संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये बताई जा रही है. उन्होंने फिल्मों से तो काफी कमाया ही है, साथ ही अपने बिजनेस में भी तगड़ी कमाई की है. 

पढ़े लिखे बिजनेसमैन हैं शाहरुख

हाल ही में सेलिब्रिटी वेल्थ मैनेजर दीपक हिरो वजीरानी ने एक पॉडकास्ट में जानकारी दी है कि शाहरुख खान की सफलता कोई संयोग नहीं है बल्कि एक रणनीतिक सोच का परिणाम है. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान एक एक्टर होने के साथ ही बिजनेसमैन हैं, जो काफी पढ़े लिखे हैं और बिजनेस को काफी गहराई से समझते हैं. एक समय था कि केवल एक ही शाहरुख खान होता था. 

‘काश मैं उनका पैसा मैनेज कर सकता’

दीपक वजीरानी ने कहा कि मैं उनका अकाउंट मैनेजर नहीं हूं, काश मैं उनका पैसा मैनेज कर सकता है. वे काफी समझदारी से डाइवर्सिफाइड करते हैं. एक समय पर उन्होंने 18 करोड़ रुपये की कीमत में मन्नत खरीदा था. अब उसकी कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये है. ये हो गई उनकी रियल एस्टेट की बात. वहीं उन्होंने अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भी अच्छी रकम कमाई है. अब उसकी कीमत 40-50 गुना तक बढ़ चुकी है.

KKR में 55 फीसदी हिस्सेदारी

बता दें कि कुछ समय पहले फिल्ममेकर करण जौहर ने सार्थक आहूजा के साथ बातचीत में बताया कि साल 2007  में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी. तो शाहरुख खान ने केकेआर में 55 फीसदी हिस्सेदारी ली थी. उस समय फ्रेंचाइजी की कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये बताई जा रही थी. अब उसकी कीमत 35 फीसदी तक बढ़ चुकी है. अब इसकी कीमत लगभग 4000 करोड़ रुपये हो चुकी है. 

किराए पर रह रहे शाहरुख

जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान के घर मन्नत को रिनोवेट कराया जा रहा है. इसके कारण उनका पूरा परिवार पाली हिल बांद्रा में रह रहा है. इसके लिए वे 24 लाख रुपये महीने का किराया दे रही हैं. स्टाफ के लिए उन्होंने 1.35 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर प्रॉपर्टी खरीदी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2! 6 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया…

Last Updated: March 25, 2026 07:49:15 IST

Ram Navami 2026: अष्टमी और नवमी कब है? कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही समय, पूजन विधि और जरूरी नियम

Chaitra Navratri Ashtami Navami: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत…

Last Updated: March 25, 2026 07:45:53 IST

हर तरफ लाश ही लाश…, करोल बाग में भयानक सड़क हादसा; डबल डेकर बस पलटने से मचा हड़कंप

Karol Bagh Bus Accident: हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें…

Last Updated: March 25, 2026 07:43:22 IST

बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 March: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में…

Last Updated: March 25, 2026 07:39:40 IST

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: 25 मार्च बुधवार का दिन, जानें आज की पूजा का शुभ मुहूर्त- राहुकाल का समय

Today Panchang 25 March 2026: आज 25 मार्च 2026, बुधवार का दिन है. हिंदू पंचांग…

Last Updated: March 25, 2026 07:07:03 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 Live Updates: आज कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

MP Board 5th 8th Result 2026 Live: राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, 25 मार्च को…

Last Updated: March 25, 2026 07:24:34 IST