<
Categories: मनोरंजन

पहले स्टेज पर आ धमका युवक, अब सुनंदा शर्मा के शो में मची अफरा-तफरी; चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Sunanda Sharma: सिंगर सुनंदा शर्मा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. उनके कॉन्सर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जहां दर्शक दीर्घा में जमकर बवाल हो रहा है.

बीते दिनों गाजियाबाद कॉलेज में गायिका सुनंदा शर्मा का कॉन्सर्ट हुआ था. वहां पर शो के दौरान स्टेज पर अचानक एक युवक आ धमका, जिससे काफी हंगामा मचा था. अब सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट से कुछ हैरान करने वाले वीडियोज सामने आए हैं, जहां दर्शकों के जमकर मारपीट हो रही है. इतना ही नहीं, लात-घूंसे भी चल रहे हैं.

भीड़ हुई अनियंत्रित

सुनंदा शर्मा के बरेली कॉन्सर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जहां उनके शो को देखने के लिए इतनी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई कि अफरा-तफरी मच गई. वीडियो में देखा गया कि पुलिस इस हालात को संभालती दिख रही है. इंटरनेट पर साझा किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘आज (5 अप्रैल) बरेली स्थित फ्यूचर यूनिवर्सिटी में प्रसिद्ध गायिका सुनंदा शर्मा का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. हालांकि, इतनी बड़ी हस्ती को आमंत्रित करने के बाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को कार्यक्रम को ठीक से आयोजित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. भीड़ उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़ गई, जिसके चलते पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.’


चले लात-घूंसे

एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेरठ के स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में सुनंदा शर्मा के कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच झड़प हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवकों के बीच हाथापाई हो रही है और लात-घूंसे चलाए जा रहे हैं. यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. 


सुनंदा शर्मा के बारे में

सुनंदा शर्मा की बात करें तो, वह पंजाबी संगीत जगत में बेहद लोकप्रिय हैं. उन्होंने हिंदी में भी कुछ गाने गाए हैं. उनके कुछ उल्लेखनीय गाने हैं ‘बिल्ली अख’, ‘पटाके’, ‘जट्ट यमला’, ‘कोके’, ‘मोरनी’, ‘संदल’, ‘बन’, ‘दूजी वार प्यार’, ‘चंडीगढ़ का छोकरा’ आदि. सुनंदा को भारत के संगीत उद्योग की नई बॉस लेडी के रूप में जाना जाता है. उन्होंने 2024 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 09:22:21 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST