<
Categories: मनोरंजन

सुनीता आहूजा ने वापस ली तलाक की अर्जी, पति से नहीं होना चाहतीं अलग! क्यों गई थीं फैमिली कोर्ट?

Govinda and Sunita Ahuja Divorce: बीते काफी दिनों से गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद चल रहा है. इसी बीच सुनीता फैमिली कोर्ट पहुंचीं, तो अटकलें लगीं कि वो तलाक लेने के लिए कोर्ट पहुंची हैं. हालांकि मसला कुछ और ही निकला.

Govinda and Sunita Ahuja Divorce: मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर बुधवार को अचानक हलचल बढ़ गई. सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ कोर्ट से बाहर निकलीं तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. कैमरों के बीच उनसे लगातार निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे जाने लगे. इस दौरान यशवर्धन अपनी मां के लिए परेशान नजर आए और उन्हें सुरक्षित तरीके से कार तक लेकर गए. सुनीता ने शुरुआत में किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. हालांकि कार में बैठते वक्त उन्होंने मुस्कुराते हुए मजाक में कहा, ‘बर्थडे मनाने आए हैं.’

हालांकि कुछ ही देर में कोर्ट जाने की असली वजह सामने आ गई. सुनीता वहां पति गोविंदा से तलाक लेने नहीं बल्कि पहले से चल रहे तलाक के केस को वापस लेने पहुंची थीं. इस खबर के सामने आने के बाद पिछले कई महीनों से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर भी काफी हद तक विराम लग गया है.

क्यों कोर्ट पहुंचीं सुनीता?

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में अनबन की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं. इसी बीच सामने आया था कि दिसंबर 2024 के आसपास बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक से जुड़ी एक याचिका दायर की गई थी. हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के वकीलों ने मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश शुरू कर दी. अब गोविंदा के मैनेजर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सुनीता आहूजा पुराना केस वापस लेने के लिए कोर्ट पहुंची थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच पुराने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश की गई और अब मामला खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है.

बयानों से बढ़ी थी रिश्ते में दरार की चर्चा

पिछले कुछ महीनों में सुनीता अपने बेबाक बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में रही हैं. उनके कुछ बयानों के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि गोविंदा और उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसी दौरान गोविंदा का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह अपनी पत्नी से सार्वजनिक तौर पर संयमित भाषा का इस्तेमाल करने की अपील करते नजर आए. उन्होंने इशारों में कहा था कि परिवार की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक मंच पर कठोर शब्दों से बचना बेहतर है. ऐसे में तलाक का पुराना केस वापस लेने की खबर ने कहानी को एक अलग मोड़ दे दिया है.

39 साल से साथ हैं गोविंदा और सुनीता

बता दें कि गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी की थी. गोविंदा के करियर के कठिन और सुनहरे दौर में भी सुनीता उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं. दोनों ने करीब चार दशक के वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय से बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल रहा है. दोनों के दो बच्चे हैं. एक बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा हैं. बुधवार को कोर्ट में भी यशवर्धन अपनी मां के साथ मौजूद थे और पैपराजी के सवालों से उन्हें बचाते नजर आए. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनीता और गोविंदा फिर से साथ आ सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Delhi Lakshmi Yojana को लेकर बड़ा एलान, महिलाओं के खाते में पेंशन की तारीख फाइनल

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी जानकारी सामने…

Last Updated: August 19, 2026 16:17:17 IST

मानव सुथार के साथ हुई नाइंसाफी? 10 विकेट लेकर भी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच, आखिर क्यों देवदत्त पडिक्कल को मिला अवॉर्ड?

Manav Suthar: गॉल टेस्ट में 10 विकेट चटकाने के बावजूद मानव सुथार को 'प्लेयर ऑफ…

Last Updated: August 19, 2026 16:24:09 IST

Ladli Behna Yojana 39th Kist: खाते में आएंगे 1500 रुपये या नहीं? लाडली बहना की 39वीं किस्त पर जानें ताजा अपडेट

Ladli Behna Yojana 39th Kist Kab Aayegi: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की 39वीं…

Last Updated: August 19, 2026 16:04:06 IST

सुनीता आहूजा ने वापस ली तलाक की अर्जी, पति से नहीं होना चाहतीं अलग! क्यों गई थीं फैमिली कोर्ट?

Govinda and Sunita Ahuja Divorce: बीते काफी दिनों से गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच…

Last Updated: August 19, 2026 15:57:19 IST

Gujarat News: फर्जी शादी का खुला राज! पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाया झूठा मैरिज सर्टिफिकेट, किया कांड

Gujarat News: गुजरात के जंबूसर से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक एक…

Last Updated: August 19, 2026 15:48:48 IST

Kanwariya: एक पैर पर 105 KM का सफर, बाबा धाम पहुंचने का सुनील दास ने लिया अनोखा संकल्प

Baba Dham Kanwariya: भागलपुर के सुल्तानगंज में इस बार श्रद्धा का संगम देखने को मिला…

Last Updated: August 19, 2026 15:17:19 IST