Surya Teaser: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म सूर्या का टीजर रिलीज हो गया है. मेकर्स ने सनी के जन्मदिन पर उन्हें खास तोहफा दिया है. इस बार सनी किसी दुश्मन से नीं बल्कि मेडिकल सिस्टम से लड़ते नजर आएंगे.
सनी देओल की सूर्या का टीजर आउट
Surya Teaser: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म ‘सूर्या’ के मेकर्स ने फैंस को खास तोहफा दिया है. फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सनी देओल एक गंभीर मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाते नजर आ रहे हैं. इस बार अभिनेता का मुकाबला किसी दुश्मन या अपराधी से नहीं बल्कि मेडिकल सिस्टम में मौजूद गड़बड़ियों से है. टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी कहानी, सनी के अंदाज और बैकग्राउंड म्यूजिक की चर्चा शुरू हो गई है.
लगभग 1 मिनट 17 सेकंड के टीजर में सनी देओल डॉक्टरों और अस्पतालों की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते दिखाई देते हैं. वह कहते हैं कि लोग डॉक्टरों को भगवान मानकर अपनी जिंदगी उनके भरोसे छोड़ देते हैं लेकिन जब इसी भरोसे को चोट पहुंचती है तो मरीज आखिर किससे उम्मीद करे? टीजर में दिखाया गया है कि मामूली बीमारी के इलाज के नाम पर लाखों रुपये का बिल बनाया जाता है. मरीजों से कई तरह की जांच कराई जाती हैं. सनी का किरदार इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछता है कि लोग आखिर कब तक ऐसी चीजों को सहते रहेंगे.
टीजर में खुशी नाम की बच्ची की तबीयत बिगड़ने और उसे अस्पताल में भर्ती कराने का दृश्य भी दिखाया गया है. इसके बाद जांच और इलाज के बीच कहानी आगे बढ़ती है। सनी देओल का किरदार इस पूरे मामले को लेकर आक्रामक नजर आता है. फिल्म के जरिए इलाज के खर्च, मरीजों की परेशानी और डॉक्टर-मरीज के रिश्ते जैसे मुद्दों को सामने लाने की कोशिश की गई है.
टीजर रिलीज होने के बाद कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ यूजर्स ने फिल्म को दमदार बताया, तो कुछ ने सनी देओल के अंदाज की तारीफ की. कई लोगों ने इसे बड़े पर्दे पर देखने की इच्छा भी जताई है. हालांकि, फिल्म को लेकर दर्शकों की असली प्रतिक्रिया रिलीज के बाद ही सामने आएगी.
कमल मुकुट के निर्देशन में बनी ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सनी देओल ने भी टीजर साझा करते हुए लोगों को गलत के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास सूर्या के अलावा गबरू और रामायण जैसे प्रोजेक्ट भी हैं. रामायण में वह हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे.
Sarfaraz Khan 18th First-Class Century: सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के…
Yogi Government: उत्तर प्रदेश में खेती को कम खर्चीला बनाने के लिए योगी सरकार अहम…
Pawan Singh Wife Reaction: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड…
Chinmay Sutar 400 Runs: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मिजोरम के चिन्मय सुतार ने नागालैंड के…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपियों को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से…
BCCI New Chief Selector 2026: बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में…