Sunny Deol: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अभिनेता ने अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को कुछ खास अंदाज में श्रद्धांजलि दे है. पढ़ें पूरी खबर.
sunny deol
बीते दिन 23 जनवरी को ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. साथ ही दर्शक भी फिल्म को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अभिनेता सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ में अपने एक और व्यवहार से तारीफें बटोर रहे हैं. सनी पाजी ने अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है. फिल्म ‘बॉर्डर’ के लिए सनी देओल पिता धर्मेंद्र से हुए थे प्रभावित. जानिए पूरा वाकया.
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी. लोगों ने जब फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि देखी, तो आश्चर्य हुए। आपको बता दें कि अभिनेता सनी देओल ने अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देते हुए फिल्म के टाइटल क्रेडिट्स में खुद को ‘सनी देओल (धर्मेंद्र जी का बेटा)’ के रूप में याद किया है, जो उनके फैंस को भावुक कर देने वाला पल था.
दिग्ग्ज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 89 वर्ष की उम्र में हो गया था. इसने पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया था. सनी देओल ने पिता के निधने बाद ‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइज से अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव के बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे धर्मेंद्र के काम ने उन्हें सीक्वल पर काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया. अपने पिता की फिल्म ‘हकीकत’ के अपने फिल्मी सफर पर पड़े प्रभाव को स्वीकार करते हुए, उन्होंने बीएसएफ जवानों को दिए एक बयान में कहा, ‘मैंने फिल्म ‘बॉर्डर’ इसलिए की क्योंकि जब मैंने अपने पिता की फिल्म ‘हकीकत’ देखी, तो मुझे वह बहुत पसंद आई. मैं उस समय बच्चा था. इसलिए, जब मैं अभिनेता बना, तो मैंने अपने पिता की फिल्म जैसी ही एक फिल्म बनाने का फैसला किया.’
गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड के ठीक समय पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई है. इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दिन 30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इतना ही नहीं, इसने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामल में धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है. सनी देओल के अलावा फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा जैसे कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…