<
Categories: मनोरंजन

Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से आया बड़ा अपडेट, वरुण धवन ने कर दिया टीजर रिलीज की तारीख का खुलासा

Border 2 Teaser: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. इसी बीच वरुण ने नए पोस्ट के जरिए फिल्म के टीजर रिलीज की डेट का खुलासा कर दिया है.

Border 2 Teaser: सनी देओल की अपनी अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है. आए दिन फिल्म से जुड़े नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. फिल्म को लेकर बीते दिन पता चला था कि क्रिसमस पर ‘बॉर्डर 2’ का पहला गाना रिलीज किया जाएगा. वहीं अब वरुण धवन ने फिल्म का दमदार पोस्टर जारी करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ के टीजर काफी इंतजार हो रहा है. 

इसी बीच वरुण धवन ने फिल्म के टीज़र की रिलीज़ डेट की भी पुष्टि कर दी है, जिससे फैन्स के बीच एक्साइटमेंट का माहौल बन गया है. ‘बॉर्डर 2’ सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो जनवरी 2026 में रिलीज़ होने वाली है. वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह खुद, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आ रहे हैं.

16 दिसंबर को आएगा टीजर

वरुण ने टीज़र रिलीज़ डेट की भी अनाउंसमेंट के साथ कैप्शन में लिखा है, “विजय दिवस का जोश, 1971 की जीत की याद, और साल का सबसे ग्रैंड टीज़र लॉन्च – एक साथ! ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे IST पर रिलीज़ होगा. 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा.”

एक रिपोर्ट के अनुसार 16 दिसंबर को सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की मौजूदगी में टीज़र जारी होने के बाद, इसे 19 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश के साथ दिखाया जाएगा. जेम्स कैमरून की इस फिल्म से सिनेमाघरों में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ के टीज़र को इसके साथ दिखाना सबसे कारगर मार्केटिंग रणनीतियों में से एक साबित हो सकता है. 

कौन-कौन होगा लॉन्च में शामिल?

एक रिपोर्ट में प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि ‘बॉर्डर 2’ का मचअवेटेड टीज़र 16 दिसंबर, 2025 को मुंबई में कलाकारों और क्रू की मौजूदगी में रिलीज़ किया जाएगा. यह तारीख खास महत्व रखती है, क्योंकि 16 दिसंबर विजय दिवस है, जो 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय की याद दिलाता है. सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ डायरेक्टर अनुराग सिंह और निर्माता भूषण कुमार और निधि दत्ता भी टीज़र प्रीमियर में शामिल होंगे. हालांकि दिलजीत दोसांझ की मौजूदगी को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है.

Sweety Gaur

Recent Posts

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST