Live TV
Search
Home > मनोरंजन > सुशांत सिंह की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के 6 साल बाद बड़ा मोड़! अब CBI करेगी जांच, बॉम्बे HC का बड़ा आदेश

सुशांत सिंह की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के 6 साल बाद बड़ा मोड़! अब CBI करेगी जांच, बॉम्बे HC का बड़ा आदेश

Sushant Singh Rajput X Manager Disha Salian Death Case: यह ऑर्डर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की एक पिटीशन पर आया, जिसमें उन्होंने जून 2020 में उनकी बेटी की मौत की जांच में मुंबई पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-02 15:36:08

Mobile Ads 1x1

Disha Salian Death Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने मामले की CBI जांच के आदेश दिए. बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई खत्म होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. कोर्ट ने अब CBI को दिशा सालियान की मौत के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने CBI को मामले की जांच के लिए एक सीनियर और अनुभवी अधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी साफ किया कि जब तक पर्याप्त सबूत न मिल जाएं, किसी को भी आरोपी न माना जाए.

क्या है मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा सालियान की मौत 14 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी. दिशा के पिता सतीश सालियान ने इस मामले में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अपनी बेटी की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने पिछले साल हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर FIR दर्ज करने की मांग की थी. सतीश सालियान ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि, मुंबई पुलिस ने कहा कि दिशा की मौत एक ऊंची इमारत से गिरने के कारण हुई.

खबर अपडेट हो रही है…

MORE NEWS