Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Who Is Gen Z Baba: छलरे छलरे बाल, नशीली आंखें और खूबसूरत चेहरा…कौन हैं वृंदावन के Gen Z बाबा? जो बना रहे लड़कियों को अपना दीवाना

Who Is Gen Z Baba: छलरे छलरे बाल, नशीली आंखें और खूबसूरत चेहरा…कौन हैं वृंदावन के Gen Z बाबा? जो बना रहे लड़कियों को अपना दीवाना

Who Is Gen Z Baba Shashwat Acharya: वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज सोशल मीडिया पर 'Gen Z बाबा' के नाम से लोकप्रिय हो रहे हैं. जानिए उनका जीवन, शिक्षा और आध्यात्मिक सफर.

Written By:
Published: November 3, 2026 10:19:09 IST
Last Updated: November 3, 2026 10:19:09 IST

Mobile Ads 1x1

Who Is Gen Z Baba Shashwat Acharya: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अपने अलग अंदाज और खास पहचान की वजह से चर्चा में आ जाता है. इन दिनों वृंदावन के एक युवा महाराज इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. महज 19 साल की उम्र में इन महाराज की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. खास बात यह है कि लोग उन्हें ‘Gen Z बाबा’ के नाम से बुला रहे हैं. इन युवा महाराज का नाम शाश्वत आचार्य महाराज है. उनके घुंघराले बाल, सफेद कुर्ता, माथे पर वैष्णव तिलक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. कम उम्र में भागवत कथाकार के रूप में पहचान बनाने वाले शाश्वत आचार्य को लेकर युवाओं में भी काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं कौन हैं शाश्वत आचार्य महाराज और कैसा रहा उनका आध्यात्मिक सफर.

कौन हैं शाश्वत आचार्य महाराज?

श्री स्वामी शाश्वत आचार्य जी महाराज का जन्म 5 अगस्त 2007 को वृंदावन में हुआ था. उनके पिता स्वामी वृंदावन आचार्य जी महाराज भी संत हैं. शाश्वत आचार्य वृंदावन स्थित श्री धाम गोदा विहार मंदिर के पीठाधीश्वर बताए जाते हैं. उनका बचपन धार्मिक माहौल में बीता है. परिवार में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण होने के कारण बचपन से ही उनका झुकाव भजन, कीर्तन और धार्मिक ग्रंथों की ओर रहा. धीरे-धीरे उन्होंने धार्मिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी.

महज 4 साल की उम्र से सुनाने लगे थे भागवत कथा

शाश्वत आचार्य महाराज का आध्यात्मिक सफर बेहद कम उम्र में शुरू हो गया था. परिवार के मुताबिक, जब उनकी उम्र महज 4 साल थी, तब से ही उन्हें भगवद्गीता के श्लोक याद थे. इतना ही नहीं, उन्होंने छोटी उम्र में ही व्यासपीठ पर बैठकर धार्मिक कथाएं और प्रवचन देना शुरू कर दिया था. समय के साथ उनकी कथा सुनाने की शैली और धार्मिक ज्ञान ने लोगों को प्रभावित किया. धीरे-धीरे उनके प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे.

धार्मिक कार्यों के साथ कर रहे हैं पढ़ाई

शाश्वत आचार्य महाराज केवल धार्मिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दे रहे हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वह मथुरा के गिरिराज महाराज लॉ कॉलेज में बीए-एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं. उनके मामा आशुतोष शुक्ला के मुताबिक, फिलहाल वह शिक्षा के साथ दीक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं भी पूरी कर रहे हैं. वह अपने परिवार के साथ वृंदावन में रहते हैं और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय हैं.

सोशल मीडिया पर क्यों छाए हैं ‘Gen Z बाबा’?

शाश्वत आचार्य महाराज की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह उनका अलग अंदाज भी है. उनके कंधों तक घुंघराले बाल, सफेद कुर्ता, माथे पर वैष्णव तिलक और शांत व्यक्तित्व सोशल मीडिया यूजर्स को आकर्षित कर रहा है. इसी वजह से इंटरनेट पर लोग उन्हें ‘Gen Z बाबा’ कहकर बुला रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ‘Facecardaeshwar Guruji’ के नाम से भी संबोधित करते हैं. कम उम्र में आध्यात्मिक जीवन अपनाने और आधुनिक दौर में अपनी अलग पहचान बनाने की वजह से शाश्वत आचार्य महाराज युवाओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  Dia Mirza controversy: हमें दिवाली सिखाने की जरूरत नहीं, दीया मिर्जा पर भड़कीं मुंबई की मेयर, BMC से किया बाहर

युवाओं के बीच बढ़ रही है लोकप्रियता

आज के डिजिटल दौर में जहां युवा सोशल मीडिया और आधुनिक लाइफस्टाइल की ओर आकर्षित हैं, वहीं शाश्वत आचार्य महाराज का धार्मिक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व लोगों के बीच अलग पहचान बना रहा है. यही वजह है कि वृंदावन के इस युवा महाराज को लेकर इंटरनेट पर लगातार चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi Case: कोर्ट को हल्के में मत लीजिए… सुकेश चंद्रशेखर केस में कोर्ट नहीं पहुंचीं नोरा फतेही, अदालत ने लगाई फटकार

MORE NEWS