Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Watch Video: ‘हमें बचा लो…’ प्यार के लिए छोड़ा पति का घर, पिता ने जबरन कराई थी बुजुर्ग की शादी; अब लगाई मदद की गुहार

Watch Video: ‘हमें बचा लो…’ प्यार के लिए छोड़ा पति का घर, पिता ने जबरन कराई थी बुजुर्ग की शादी; अब लगाई मदद की गुहार

UP Love Affair Viral Video: फतेहपुर की रचना ने परिवार पर नाबालिग उम्र में जबरन शादी कराने और मारपीट का आरोप लगाया. प्रेमी नीरज के साथ रह रही युवती ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई.

Written By:
Published: November 3, 2026 09:07:19 IST
Last Updated: November 3, 2026 09:07:19 IST

Mobile Ads 1x1

UP Love Affair Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक मामला सामने आया है, जिसमें रचना नाम की युवती ने अपने परिवार पर जबरन शादी कराने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी एक ऐसे व्यक्ति से कराई गई, जिसे वह पसंद नहीं करती थी. अब वह अपने प्रेमी नीरज निषाद के साथ रहना चाहती है. रचना ने एक वीडियो के जरिए अपनी और नीरज की जान बचाने की गुहार लगाई है.

18 साल से कम उम्र में जबरन शादी कराने का आरोप

वीडियो में रचना ने अपना परिचय देते हुए बताया कि उसके पिता का नाम समशेर रूप निषाद और मां का नाम निर्मला देवी है. वह फतेहपुर जिले के नई बस्ती हाई थाना सोता गांव की रहने वाली है. रचना का आरोप है कि 30 अप्रैल 2026 को उसकी शादी कुम्हारन डेरा में उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी. उस समय उसकी उम्र 18 साल से कम थी, जबकि जिस व्यक्ति से उसकी शादी कराई गई, उसकी उम्र करीब 32 साल थी. युवती ने कहा कि उसके माता-पिता ने उसकी पसंद को नजरअंदाज किया और जमीन के लालच में उसकी शादी करवा दी. उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई.

बचपन से नीरज के साथ प्रेम संबंध होने का दावा

रचना ने वीडियो में बताया कि वह बचपन से नीरज निषाद से प्यार करती है. दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे. रचना का कहना है कि उसने अपने माता-पिता को भी इस रिश्ते के बारे में बताया था, लेकिन इसके बावजूद उसकी शादी किसी दूसरे व्यक्ति से कर दी गई. उसके मुताबिक, 22 सितंबर को वह नीरज के साथ घर छोड़कर चली गई. रचना का दावा है कि नीरज पहले उसके साथ आने को तैयार नहीं था, लेकिन उसके बार-बार कहने पर वह उसे लेने पहुंचा.

परिवार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

रचना का आरोप है कि घर छोड़ने के बाद से उसके परिवार के लोग और उसके जीजा धनंजय निषाद उसे और नीरज को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. वीडियो में उसने धनंजय निषाद सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर धमकी देने, गाली-गलौज करने और परेशान करने के आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि दोनों की जान को खतरा है और उन्हें लगातार डराया जा रहा है.

वीडियो जारी कर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

रचना और नीरज ने वीडियो के माध्यम से लोगों और प्रशासन से मदद मांगी है. रचना का कहना है कि वह नीरज को अपना पति मानती है और उसके साथ रहना चाहती है. दोनों ने लोगों से वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है, ताकि उनकी बात प्रशासन तक पहुंच सके और उन्हें सुरक्षा मिल सके.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: आधी रात दो बच्चों की मां से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांववालों ने पकड़ा और कूटा; फिर जबरन भरवाया मांग में सिंदूर

अब पुलिस प्रशासन से न्याय की उम्मीद

इस पूरे मामले में रचना की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं और प्रशासन ने मामले में क्या कार्रवाई की है. अगर रचना की उम्र शादी के समय 18 साल से कम थी, तो यह मामला बाल विवाह से जुड़े कानून के तहत गंभीर हो सकता है. वहीं, जान से मारने की धमकी के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच जरूरी है.

ये भी पढ़ें:  Jharkhand Gangrape Case: अकेली लड़की को देख बिगड़ी नियत, 3 हवानों ने चलती टोटो में की मासूम के साथ सारी हदें की पार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

MORE NEWS