Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Faridabad Hotel Murder Case: होटल रूम में 4 घंटे चली मौत मस्ती, फिर बॉयफ्रेंड बन गया हैवान; डेट के बाद शुरू हुआ खूनी खेल

Faridabad Hotel Murder Case: होटल रूम में 4 घंटे चली मौत मस्ती, फिर बॉयफ्रेंड बन गया हैवान; डेट के बाद शुरू हुआ खूनी खेल

Faridabad Hotel Murder Case: हरियाणा के बल्लभगढ़ के होटल में 35 साल की चांदनी का शव मिला. वह शेखर के साथ होटल पहुंची थी. पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश कर रही है.

Written By:
Published: November 3, 2026 08:42:55 IST
Last Updated: November 3, 2026 08:42:55 IST

Mobile Ads 1x1

Faridabad Hotel Murder Case: हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मथुरा रोड स्थित एक होटल के कमरे में 35 साल की महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ एक युवक के साथ होटल पहुंची थी. दोनों ने होटल में खुद को पति-पत्नी बताया था. लेकिन कुछ घंटों बाद महिला की लाश कमरे में मिली और उसके साथ आया युवक गायब था. पुलिस को शक है कि युवक ने महिला की गला घोंटकर हत्या की और फिर मौके से फरार हो गया. आखिर होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि एक महिला की जान चली गई? पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

होटल में सुबह पहुंचे थे महिला और युवक

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 35 साल  चांदनी के रूप में हुई है. वह बिहार के मुंगेर जिले के टेटिया गांव की रहने वाली थी. होटल के रिकॉर्ड में उसके साथ आए युवक का नाम शेखर दर्ज है. होटल कर्मचारियों के अनुसार, दोनों शनिवार सुबह करीब 10 बजे मथुरा रोड स्थित होटल पहुंचे थे. उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया और एक कमरा लिया. बताया जा रहा है कि दोनों दिनभर कमरे में ही रहे. दोपहर के समय वे बाहर से खाना लेकर भी आए थे.

देर रात कमरे में मिला महिला का शव

होटल कर्मचारियों को उस समय शक हुआ, जब काफी देर तक कमरे से कोई बाहर नहीं निकला. इसके बाद देर रात एक कर्मचारी कमरे में पहुंचा. वहां उसने देखा कि महिला बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी, जबकि उसके साथ आया युवक कमरे से गायब था. कर्मचारी ने तुरंत होटल मैनेजर और दूसरे स्टाफ को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

महिला की गर्दन पर मिले निशान

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान महिला की गर्दन पर निशान मिले हैं. इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. सिटी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज उमेश कुमार के मुताबिक, फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से जरूरी सबूत जुटाए हैं. पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

पलवल में अकेली रहती थी चांदनी

जानकारी के अनुसार, चांदनी पलवल के गदपुरी इलाके में किराए के मकान में अकेली रहती थी और मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा करती थी. उसका पति बेंगलुरु में काम करता है, जबकि उसके बच्चे गांव में रहते हैं. वहीं, उसके साथ होटल पहुंचा युवक शेखर भी बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल उसके स्थानीय पते की जानकारी नहीं मिल पाई है.

 ये भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे 10 लाख मेहमान! अमेरिका से आएंगे दूल्हे राजा, जानें कहां होगी शाही शादी

पुलिस कर रही आरोपी शेखर की तलाश

इस घटना के बाद से आरोपी शेखर फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. बिहार में रहने वाले महिला के रिश्तेदारों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. अब पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला और युवक के बीच होटल के कमरे में क्या हुआ था और हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी.

 ये भी पढ़ें:  Watch Video: आधी रात दो बच्चों की मां से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांववालों ने पकड़ा और कूटा; फिर जबरन भरवाया मांग में सिंदूर

MORE NEWS