<
Categories: मनोरंजन

तब्बू के घर सुबह 5 बजे ही क्यों पहुंचते थे अक्षय, फिर दोनों क्या करते थे काम? एक्ट्रेस ने खोला राज

हाल ही में एक्ट्रेस तब्बू ने अक्षय कुमार के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि फिल्मी करियर के पहले से दोनों एक दूसरे को जानते हैं और अक्षय कुमार उन्हें सुबह 5 बजे बाइक से लेने आया करते थे.

Akshay Kumar and Tabu: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अगली फ़िल्म ‘भूत बंगला‘ की रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. इस फ़िल्म में तब्बू भी हैं और ये दोनों कलाकार 25 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. सोमवार को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दोनों ने लंबे समय बाद साथ काम करने के बारे में बात की जबकि ऑफ-स्क्रीन दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है. इस दौरान एक्ट्रेस ने दोनों के पुराने समय को याद करते हुए बताया कि जब अक्षय कुमार फिल्मों में काम नहीं करते थे, तो वो तब्बू को सुबह 5 बजे बाइक से लेने आया करते थे.

काफी समय से साथ में क्यों नहीं किया काम?

अक्षय कुमार से पूछा गया कि उन्होंने काफी समय से तब्बू और प्रियदर्शन के साथ काम क्यों नहीं किया? इस पर अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें तब्बू के साथ काफी लंबे समय से काम करने का मौका इसलिए नहीं मिला क्योंकि तब्बू अपनी फिल्मों में व्यस्त थी और वो खुद भी बिजी थे. वहीं अक्षय ने इस पर मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि तब्बू और प्रियदर्शन को आगे से उनसे कोई शिकायत नहीं रहेगी.

अक्षय कुमार ने याद किए पुराने दिन

इसके बाद एक्टर ने अपने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि वो और तब्बू दोनों एक दूसरे को 39 साल से भी ज़्यादा समय से जानते हैं. उन्होंने कहा कि वो मेरी बहुत ही प्यारी और पुरानी दोस्त हैं. मैं इस इंडस्ट्री में लगभग 35 साल से हूं, लेकिन मैं तब्बू को 38-39 साल से जानता हूं. तब्बू और मैं साथ में डांस सीखने के लिए डांस एकेडमी में जाया करते थे. यह बात बहुत कम लोगों को पता है. 

सुबह 5 बजे आते थे अक्षय

तब्बू ने तुरंत बीच में टोकते हुए कहा, “हां, वह मुझे अपनी बाइक पर लेने आते थे.” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय कुमार आज भी बिल्कुल वैसे ही हैं. वह आज भी सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और 5 बजे जॉगिंग करने की जिद करते हैं. वह आज भी कहते हैं, ‘यह मत खाओ, वह मत खाओ. यह बात बिल्कुल भी नहीं बदली है.” जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि अक्षय कुमार और तब्बू आखिरी बार प्रियदर्शन की कल्ट फिल्म ‘हेरा फेरी’ में साथ नज़र आए थे. यह फ़िल्म साल 2000 में रिलीज़ हुई थी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

19 की उम्र में परवान चढ़ा इश्क! बॉयफ्रेंड संग फरार होकर बनाया वीडियो, बोली- हमें चैन से जीने दें वरना..

Viral video: यूपी के अमेठी से एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें…

Last Updated: April 7, 2026 18:44:15 IST

9 अप्रैल 2026 को बनेगा सूर्य-गुरु का दुर्लभ संयोग! इन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

Sun-Jupiter Kendra Yog 2026: अप्रैल 2026 का दूसरा सप्ताह ज्योतिष के लिहाज से खास रहने…

Last Updated: April 7, 2026 18:45:07 IST

क्या है पीएम उदय योजना, कौन कर सकता है आवेदन? आसान भाषा में समझिए पूरा प्रोसेस

PM UDAY scheme: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर बड़ा एलान…

Last Updated: April 7, 2026 18:39:46 IST

Weather: हिमाचल समेत 11 राज्यों में होगी तेज बारिश, IMD का अलर्ट; तैयारी के साथ निकलें घर से

Today Weather News 08 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड के ऊंचाई वाले इलाकों…

Last Updated: April 7, 2026 18:30:34 IST

7 अप्रैल 2014 की वो रात… जब अंडरटेकर ने तोड़ा करोड़ों WWE फैंस का दिल, स्टेडियम में पसरा था सन्नाटा

Wrestlemania XXX: साल 2014 में रेसलमेनिया 30 में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरी…

Last Updated: April 7, 2026 18:29:00 IST

यूपी की राजनीति में पोस्टर वॉर: अखिलेश यादव बने ‘रहमान डकैत’, CM योगी ‘धुरंधर’, सड़कों पर छिड़ा महासंग्राम!

Rahman Dakait Poster Controversy: अखिलेश यादव को फिल्म विलेन 'रहमान डकैत' बताने पर मचा बवाल.…

Last Updated: April 7, 2026 18:08:37 IST