<

तमन्ना भाटिया के ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने दिया वेट लॉस का मंत्र, बोले, ‘वजन घटाने के लिए लो-कार्ब डाइट की जगह…’

तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह के अनुसार वजन कम करने के लिए सस्टेनेबल हैबिट्स पर फोकस करना चाहिये, जो बॉडी के लिए बेस्ट है. वो इंटरनेट ट्रेंड्स से बचने की सलाह देते हैं.

लोग वजन कम करने के लिए क्या-2 नहीं करते, लेकिन वजन घटाने का एक सही तरीका होता है. अगर हम उस तरीके को फॉलो नहीं करते तो, उसके काफी साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. ये कहना है तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह का.

सिद्धार्थ सिंह के अनुसार वजन कम करने के लिए लोग कार्ब लेना बिलकुल कम कर देते हैं. उनके अनुसार वजन कम करने के लिए सस्टेनेबल हैबिट्स पर फोकस करना चाहिये, जो बॉडी के लिए बेस्ट है. 

लो-कार्ब डाइट के खतरे

सिद्धार्थ ने कहा, “लो-कार्ब डाइट से वजन तेजी से घटता है, लेकिन हार्मोन क्रैश हो जाते हैं और क्रेविंग्स मार डालती हैं.” अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो कार्ब्स कट न करें. इसके बजाय कैलोरी डेफिसिट अपनाएं. कम मात्रा में कार्ब्स एंजॉय करें, प्रोटीन ज्यादा खाएं. यह तरीका लंबे समय तक काम करता है. 
उनके अनुसार जरूरत से कम कैलोरी लें, लेकिन बैलेंस्ड डाइट रखें. इससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है, एनर्जी लेवल ऊंचा रहता है. लो-कार्ब से मसल लॉस और थकान होती है. ट्रेनर का फोकस सस्टेनेबल वेट लॉस पर है.

डिटॉक्स टी एक स्कैम

सिद्धार्थ ने डिटॉक्स टी और क्लींजिंग प्रोडक्ट्स को स्कैम बताया. उन्होंने कहा, “कोई टी या सप्लीमेंट डिटॉक्स नहीं कर सकता.” बॉडी का नैचुरल डिटॉक्स सिस्टम फाइबर, प्रोटीन, डेली एक्टिविटी और अच्छी नींद से काम करता है. सप्लीमेंट इंडस्ट्री पर तंज कसते हुए उन्होंने बेसिक्स पर जोर दिया. 

नींद की कमी को अनदेखा न करें

हेक्टिक लाइफ में नींद अक्सर पीछे छूट जाती है, लेकिन यह वेट लॉस जर्नी की सबसे बड़ी गलती है. सिद्धार्थ बोले, “खराब नींद क्रेविंग्स बढ़ाती है, रिकवरी धीमी करती है और फैट स्टोरेज बढ़ाती है.” 7-8 घंटे की अच्छी नींद फैट लॉस के लिए जरूरी है.

तमन्ना की फिटनेस फिलॉसफी

सिद्धार्थ सिंह बताते हैं कि तमन्ना भाटिया की ट्रेनिंग इसी सिद्धांत पर आधारित है. वे सस्टेनेबल चेंजेस पर विश्वास करती हैं, न कि क्विक फिक्स पर. उनका कहना ही कि इंटरनेट के ट्रेंड्स से बचें और अपनी बॉडी को समझें. यह एडवाइस हर उम्र के लिए उपयोगी है. सिद्धार्थ का मैसेज साफ है: बेसिक्स पर लौटें. प्रोटीन, फाइबर, स्टेप्स, स्लीप और कैलोरी कंट्रोल से बेहतर रिजल्ट्स मिलेंगे.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST

DC vs LSG: लखनऊ के ‘नवाबों’ से दिल्ली कैपिटल्स की जंग, हेड टू हेड में कौन आगे, कैसा रहेगा मौसम?

DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स…

Last Updated: March 31, 2026 21:05:40 IST