बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने के बाद तान्या मित्तल घर-घर में मशहूर हो गईं. लोग उनकी पर्सनालिटी और स्वभाव के फैन हो गए. हालांकि शो में उनके अनुभव ने उन्हें अन्य रियलिटी शोज में वापसी करने से डरा दिया. हालांकि, तान्या ने कहा कि लोग टीआरपी पाने के लिए उनका नाम का यूज करते हैं.
तान्या मित्तल ने क्या कहा?
तान्या मित्तल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगा कि लोग मुझसे सिर्फ टीआरपी चाहते हैं, चाहे मुझे अपमानित करके या उकसाकर.’ लेकिन उनकी मां सुनीता मित्तल ने उन्हें फिर से कोशिश करने और दूसरे रियलिटी शो ‘मां है ना’ के लिए हां कहने के लिए प्रेरित किया. मैंने ठान लिया था कि मैं कोई और रियलिटी शो नहीं करूंगी. उन्होंने मुझसे कहा, ‘अगर तुम चीजों से भागती रहोगी, तो कभी आगे नहीं बढ़ पाओगी. अपने डर का सामना करो, और इस बार मैं तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी’.
तान्या आगे बताती हैं कि ‘मां है ना’ की शूटिंग के दौरान एक ऐसा मोड़ आया जब उन्होंने अपनी मां को उसी तरह की दुश्मनी का सामना करते देखा, जिसका सामना उन्होंने खुद किया था, और इस वजह से वह शो छोड़ना चाहती थीं. मैं मानसिक रूप से शो से तंग आ चुकी थी। मैं आगे काम नहीं करना चाहती थी. लेकिन मेरी मां ने मुझे हार मानने नहीं दिया और मुझे बार-बार याद दिलाती रहीं कि भागने से लोग बातें करना बंद नहीं करेंगे.’
क्यों करते हैं आलोचना?
ऑनलाइन आलोचनाओं का लगातार सामना करने के बाद, तान्या मित्तल मानती हैं कि उन्होंने इस स्थिति से निपटने का एक अलग तरीका सीख लिया है, और वो है ट्रोलर्स को जवाब न देना, क्योंकि इससे उन्हें और अधिक तवज्जो मिलती है. चुप रहना सबसे शक्तिशाली हथियार है. लोग सोचते हैं कि मेरी चुप्पी कमजोरी है, लेकिन ऐसा नहीं है. वो कहती हैं, ‘मुझसे ज्यादा सवाल-जवाब किसी से नहीं होते, फिर भी इसका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि मुझे पता है कि मैं अपनी जिंदगी में क्या कर रही हूं. अगर कोई मुझे बेरोजगार कहता है या दिखावा करने का आरोप लगाता है, तो मुझे जवाब देने की जरूरत महसूस नहीं होती. मेरी जिंदगी का मकसद इससे कहीं बड़ा है.’