<
Categories: मनोरंजन

‘तौबा-तौबा’ फेम करण औजला पर लगा धोखे का आरोप: विदेशी महिला ने खोले राज, कहा- मेरे पास दिखाने के लिए बहुत कुछ है

पंजाबी सिंगर करण औजला अपनी Personal Life को लेकर विवादों में है. एक विदेशी महिला ने उन पर Cheating और अपनी शादी छुपाने का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि उसके पास कई Proofs है, जिन्हें वह Public कर सकती है. फिलहाल, इस Controversy पर गायक की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है.

Aujla Controversy : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार करण औजला,जो अपने सुपरहिट गानों और ‘इट्स ऑल अबाउट यू’ जैसे एल्बम के लिए जाने जाते है, इन दिनों एक बड़े विवाद में फंस गए है.  उन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए है जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला ने करण औजला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. महिला का दावा है कि वह काफी समय तक करण औजला के साथ रिश्ते में थी.  उनका आरोप है कि करण ने उन्हें अपनी शादीशुदा जिंदगी और अपनी पत्नी पलक औजला के बारे में अंधेरे में रखा. महिला का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि करण पहले से शादीशुदा है, तो उन्हें गहरा सदमा लगा. महिला के संगीन आरोप महिला ने सोशल मीडिया पर कई लंबे पोस्ट साझा किए है, जिनमें उन्होंने करण और उनकी टीम पर कई गंभीर आरोप लगाए है. 

महिला का दावा है कि करण ने उनसे झूठ बोला कि वह सिंगल है. महिला का कहना है कि जब उन्होंने सच बोलने की कोशिश की, तो गायक की टीम ने उन्हें डराने और चुप कराने की कोशिश की. उनका आरोप है कि करण की पीआर (PR) टीम कुछ भारतीय डिजिटल क्रिएटर्स के जरिए उन्हें ‘पागल’ और ‘झूठा’ साबित करने की कोशिश कर रही है. 

‘I can also show…’ – क्या महिला के पास सबूत है?

महिला ने अपने एक पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा, ‘मेरे पास दिखाने के लिए बहुत कुछ है और मैं सब कुछ सार्वजनिक कर सकती हूं.’ उनका दावा है कि उनके पास चैट्स, कॉल्स और अन्य डिजिटल सबूत है. जो उनके और करण के बीच के रिश्ते की पुष्टि करते है.  उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह इस मामले को कानूनी रूप से आगे ले जा रही है और कनाडा व अमेरिका की पुलिस के संपर्क में है. 

करण औजला की चुप्पी और फैंस की प्रतिक्रिया अभी तक करण औजला या उनकी टीम की ओर से इन आरोपों पर कोई सफाई पेश नहीं की गई है. करण के फैंस दो गुटों में बंट गए है.  एक गुट का मानना है कि यह केवल गायक की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर उन्हें बदनाम करने की एक साजिश है, क्योंकि करण ने हाल ही में बॉलीवुड में भी बड़े हिट दिए है. वहीं, कुछ लोग इस बात से हैरान है और सच्चाई के सामने आने का इंतज़ार कर रहे है. 

विवाद का करियर पर असर करण औजला का करियर इस समय अपने चरम पर है. उन्होंने हाल ही में विकी कौशल की फिल्म के गाने ‘तौबा-तौबा’ से ग्लोबल स्तर पर प्रसिद्धि पाई है. ऐसे समय में इस तरह के ‘चीटिंग एलीगेशन’ (धोखे के आरोप) उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते है. 

यह मामला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. अगर महिला ने अपने दावों के अनुसार सबूत पेश कर दिए, तो करण औजला के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है.  फिलहाल, पूरी इंडस्ट्री और फैंस को करण के बयान का इंतज़ार है ताकि तस्वीर साफ हो सके. 

Mansi Sharma

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST