<

The Lipstick Boy: मंच पर तालियां, जिंदगी में तिरस्कार, ‘द लिपस्टिक बॉय’ की अनकही सच्चाई आपको अंदर तक झकझोर देगी

The Lipstick Boy Movie: द लिपस्टिक बॉय एक ऐसी फिल्म है, जो बिहार की लौंडा नाच की अनकही सच्चाई व्यक्त करता है. इस फिल्म को अभिनव ठाकुर ने निर्देशित किया है साथ ही अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में वॉइस स्पोर्ट किया है.

The Lipstick Boy: भारतीय सिनेमा कभी-कभी ऐसी फिल्में बनाता है जो समाज की अनकही सच्चाइयों को सामने लाती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है “द लिपस्टिक बॉय,” (The Lipstick Boy) जो बिहार (Bihar) की एक लोक कला, लौंडा नाच की सच्चाई और उसके कलाकारों की ज़िंदगी को दिखाती है. अभिनव ठाकुर (Abhinav Thakur) द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक सच्ची और प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है.

क्या है फिल्म की कहानी? (What is Story of The Lipstick Boy Movie)

फिल्म की कहानी बिहार के नालंदा जिले के एक कलाकार कुमार उदय सिंह के जीवन से प्रेरित है. पारंपरिक मान्यताओं और सामाजिक बंधनों के बीच पले-बढ़े उदय ने अपनी कला के लिए संघर्ष किया. उन्होंने लौंडा नाच को अपनाया, जो एक लोक नृत्य है जिसमें पुरुष कलाकार महिलाओं की तरह अभिनय और नृत्य करते हैं. मंच पर उन्हें ज़ोरदार तालियां मिलती हैं, लेकिन असल ज़िंदगी में उन्हें सामाजिक भेदभाव और अपमान का सामना करना पड़ता है.

फिल्म में दिखाई गई कलाकारों के संघर्ष की कहानी (Challenges faces by actors on Movie The Lipstick Boy)

“द लिपस्टिक बॉय” (The Lipstick Boy) सिर्फ़ नृत्य की कहानी नहीं है; यह कलाकार की आत्म-खोज और संघर्ष की भी कहानी है. फिल्म दिखाती है कि कैसे कलाकार अपनी पहचान और आत्म-सम्मान के लिए लड़ता है. मंच की चकाचौंध और असल ज़िंदगी की मुश्किलों के बीच संतुलन ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है.

अमिताभ बच्चन की खास भागीदारी

फिल्म का एक और खास पहलू अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज के जरिए इसमें भागीदारी और समर्थन है. यह फिल्म बिहार की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर लाने की कोशिश करती है और दर्शकों को लौंडा नाच की अनकही दुनिया से परिचित कराती है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST