Tejasswi Prakash: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में पे पैरिटी को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि कैसे बड़े बजट की फिल्मों में आज भी हीरो को ही मेन रूप से ज्यादा फीस दी जाती है. साथ ही उन्होंने टीवी की भी बात की आइए जानते हैं यहां सबकुछ-
Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एंटरटेनमेंट जगत में मौजूद पे पैरिटी यानी वेतन समानता को लेकर अपनी राय शेयर की है. उन्होंने बताया कि फिल्मों और टेलीविजन इंडस्ट्री में महिला और पुरुष कलाकारों की फीस को लेकर अब भी काफी अंतर देखने को मिलता है.
तेजस्वी प्रकाश के अनुसार, बड़े बजट की फिल्मों में आज भी हीरो को ही मेन रूप से ज्यादा फीस दी जाती है. कई मामलों में अभिनेताओं को न सिर्फ ज्यादा मेहनताना मिलता है, बल्कि फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सा दिया जाता है. इसके मुकाबले एक्ट्रेसेज की फीस काफी कम होती है.
News18 की माने तो एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि टीवी इंडस्ट्री में स्थिति थोड़ी अलग है. यहां महिला कलाकारों का दबदबा लंबे समय से बना हुआ है. कई लोकप्रिय धारावाहिक महिलाओं के किरदारों के इर्द-गिर्द ही चलते हैं और इसी वजह से टीवी पर कई बार एक्ट्रेसेस को बेहतर फीस भी मिलती है.
मौजूदा समय में टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस की बात करें तो धारावाहिक ‘अनुपमा’ में नजर आ रहीं रुपाली गांगुली को सबसे ज्यादा लोकप्रिय और हाईएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेस माना जाता है. वहीं नॉन-फिक्शन शोज की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश को भी सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेसेज में शामिल किया जाता है, खासकर रियलिटी शोज में उनके काम के लिए.
तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि उनके करियर में कभी ऐसा एक्सपीरिएंस नहीं हुआ कि उन्हें केवल महिला होने की वजह से कम फीस दी गई हो. हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि सीनियर मेल एक्टर्स के साथ काम करते समय फीस में फर्क देखने को मिलता है, लेकिन इसे वो एक्सपीरिएंस और इंडस्ट्री के नियमों का हिस्सा मानती हैं.
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कई बार अच्छी फीस वाले प्रोजेक्ट्स को भी ठुकरा दिया है, क्योंकि वे केवल मजबूत और दमदार किरदार निभाना चाहती हैं. उनके अनुसार, वो ऐसे रोल नहीं करना चाहतीं जिनमें उनके किरदार को सिर्फ शो-पीस की तरह इस्तेमाल किया जाए.
तेजस्वी ने ये भी कहा कि उन पर लोगों की अपेक्षाओं का दबाव रहता है, क्योंकि लोग उन्हें स्क्रीन पर लगातार देखना चाहते हैं. लेकिन इसके बावजूद वो अपने किरदारों के चयन में कोई समझौता नहीं करतीं. उन्होंने बताया कि एक बड़ी फिल्म को न करने का फैसला भी उन्होंने लिया था और आज भी उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है.
Salman Khan Matrabhoomi Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर आए दिन कुछ न…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Zakir Khan Viral Video: ज़ाकिर खान ने अवॉर्ड शो में गोल्डी बहल के तंज पर…
मेरठ के सदर बाजार स्थित तेली मोहल्ले में मिले टीचर प्रियंका विश्वास के कंकाल ने…
Iran Us Peace Talk: इस्लामाबाद से बोलते हुए ग़ालिबफ़ ने साफ किया कि ईरान बातचीत…
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए एक मुकाबले में एक सामान्य…